ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारतीय संस्कृति के बिना हमारा संपूर्ण विकास संभव नहीं -विकास वैभव

विकास वैभव, आईपीएस (विशेष सचिव गृह) का एमजीसीयूबी के बनकट स्थित स्थायी परिसर में हुआ आगमन

मोतिहारी। विकास वैभव, आईपीएस (विशेष सचिव गृह,बिहार सरकार) का महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के बनकट स्थित स्थायी परिसर में आगमन हुआ, जिनका स्वागत गांधी भवन परिसर के निदेशक प्रोफ़ेसर प्रसून दत्त सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान करके किया। विकास वैभव ने गांधी भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके विश्वविद्यालय का दिग्दर्शन किया।
प्रोफ़ेसर प्रसून दत्त सिंह ने विकास वैभव को विश्वविद्यालय की अब तक की प्रगति यात्रा तथा शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से चर्चा की एवं अकादमिक उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया । विश्वविद्यालय के परिभ्रमण के क्रम में उन्होंने विश्वविद्यालय की भित्तियों पर लगे संस्कृत की सूक्तियों तथा भारतीय परंपरा के अनुरूप कक्षों के नामों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की ।उनका कहना था कि भारतीय संस्कृति के बिना हमारा संपूर्ण विकास संभव नहीं।विकास वैभव ने विश्वविद्यालय के आगे के विकास क्रम में भी जुड़े रहने की अपनी भावना से अवगत कराया। इस अवसर पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रोफ़ेसर प्रणवीर सिंह,सहकुलानुशासक डॉक्टर अनिल प्रताप गिरि,संस्कृत विभाग के सह आचार्य डॉक्टर श्याम कुमार झा, डॉक्टर बबलूपाल एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के भोजपुरी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार तथा हिन्दी भाषा अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार माँझी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा संस्कृत विभाग के शोध छात्र उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.