दंत चिकित्सा शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों की हुई निःशुल्क जांच।
जहानाबाद ! हाॅस्पीटल मोड़ के समीप संचालित 32 स्माईल डेंटल क्लिनिक के द्वारा कल्पा ओपी क्षेत्र के बाजार टाली स्थित रंजीत मेडिकल स्टोर के समीप निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों के दांतों की जांच कर दवा दी गई। जांच के दौरान लोगों को मुंह एवं दांत में होने वाली बिमारियों एवं इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया गया। डॉ अंशिका ऐश्वर्या ने बताया कि दांतों का रख रखाव बहुत ही जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए दांतों को निरोग रखना अत्यंत जरूरी है। इसके लिए समय.समय पर दांतों की जांच लोगों को करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि मुंह एवं दांत के उचित देखभाल एवं साफ.सफाई से मुंह एवं दांत में होने वाले कई गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है। यदि मुंह एवं दांत में किसी भी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल समय रहते चिकित्सकों से उचित परामर्श लेनी चाहिए। ताकि इससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकें।