कमलनाथ के एलान पर जारी घर चलो-घर घर चलो अभियान में वर्मा जोशी भी हुए एक
कमलनाथ के एलान पर जारी घर चलो-घर घर चलो अभियान में वर्मा जोशी भी हुए एक विधानसभा 3 के वार्ड 61 में कांग्रेसियों का दमखम भरा अभियान
इंदौर। आज विधानसभा 3 के वार्ड 61 में कांग्रेस का धुँआधार घर घर चलो अभियान हुआ। हर घर जाकर ज्वलंत मुद्दों को उठाते हुए जनता को कमलनाथ और शिवराज जी की सरकार में फर्क बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेसियों द्वारा चलाए जा रहे हैं घर चलो घर घर चलो अभियान मैं अब दूरियां भी नज़दीकियों में बदलती जा रही है विधानसभा 3 के वार्ड 61 में आज सैकड़ों कांग्रेसी एकजुट होकर वार्ड की जनता से रूबरू हुए। अभियान में पिंटू जोशी और अभय वर्मा एक साथ कांग्रेस को मजबूती देते नजर आए है। इस बीच वार्ड की जनमानस ने आशीर्वाद दिया। इसके लिए कांग्रेसियों ने आभार भी माना। अभियान में गोलू वर्मा,अमूल वर्मा,निखिल वर्मा अपनी क्षेत्र की टीम के साथ उपस्थित हुए थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.