ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

युक्रेन में फंसे अधिकांश बच्चे रोमानिया के शेल्टर में सुरक्षित, जिले के वरीय पदाधिकारी लगातार सम्पर्क में

आपदा विभाग, बिहार द्वारा प्राप्त गया ज़िला के 47 लोग की सूची, जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं, को घर वापस लाने के उद्देश्य से कल दिनांक 01 मार्च, 2022 को जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम के निदेशानुसार सभी वरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा यूक्रेन में फंसे हुए लोगों के परिजनों से घर पर जाकर मुलाकात किया गया एवं उनके बारे में वर्तमान स्थिति की जानकारी लिया गया।
इसी परिप्रेक्ष्य में आज ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा वरीय पदाधिकारियों के साथ साथ अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर जानकारी लिया गया एवं आवश्यक निदेश दिए गए।
ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को बताया गया कि यूक्रेन में फंसे बिहारी बच्चों को सकुशल घर वापस लाने के उद्देश्य से भारत सरकार, राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों के परिजनों के साथ लगातार संपर्क में रहे। उन्होंने निदेश दिया की सुबह शाम उनके परिजनों से बच्चों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए प्रभारी पदाधिकारी, आपदा तथा जिला नियंत्रण कक्ष के साथ साझा करें।
बैठक में पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि परिजनों के साथ लगातार संपर्क में है तथा परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि उनके बच्चे सभी सुरक्षित हैं एवं अधिकांश बच्चे रोमानिया के शेल्टर में सुरक्षित हैं, धीरे धीरे बच्चो को वहां से निकाला जा रहा है।
इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा की गई समीक्षा के दौरान जिला अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कर सभी आरटीपीएस काउंटर अपने निर्धारित समय पर ही खुलेंगे। उन्होंने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि आरटीपीएस काउंटर के बाहर एक सूचना पट्ट लगाए, जिसमें बनाए जा रहे प्रमाण पत्र यथा जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र इत्यादि के बारे में जानकारी लगाए, जैसे प्रमाण पत्र की वैधता कितने दिनों की है, प्रमाण पत्र बनाने में कौन कौन से दस्तावेज की आवश्यकता है इत्यादि लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी आरटीपीएस काउंटर पर कर्मियों की आवश्यकता है, तो कर्मियों से संबंधित मांग पत्र यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, अपर समाहर्त्ता, जिला लोक शिकायत, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, वरीय उप समाहर्त्तागण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.