समाजसेवी युवकों ने नये थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार का किया स्वागत
सासाराम। रोहतास जिले अंतर्गत अमझोर थाना अध्यक्ष के रूप में गिरीश कुमार को योगदान करने के बाद समाजसेवी युवकों ने पुष्प गुच्छ देकर आज उनका स्वागत किया और अमझोर थाना क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अवगत कराया। अमझोर ओपी थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसना है। साथ ही आमलोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा जाएगा। पब्लिक की हर समस्या का ससमय निदान करना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि तमाम पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला जायेगा। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अपराध पर पूर्ण रूप से नियंत्रण हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इससे पहले गिरीश कुमार शिवसागर थाना अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। मौके पर समाजसेवी रूपेश कुमार सिंह उचैला, विनय कुमार, समाजसेवी नवीन कुमार सिंह, आनन्द कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह, रमेश कुमार सिंह, रोहित सिंह चौहान, दिलीप कुमार सिंह, मारूफ अख्तर उर्फ बब्लू सहित अन्य समाजसेवी मौजूद थे।