पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे भावी प्रत्याशी
रामगढ़: जिले के सभी पंचायतों में चुनाव को लेकर भावी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से तैयारी में जुट गये हैं। हालांकि इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता हैं जैसे ही चुनाव की दिन नज़दीक आने लगती हैं प्रत्याशी अपने घरों से निकल कर जनता के दुख दर्द को बांटने के काम में लग जाते हैं। आपको बताते चले की पंचायती चुनाव लगभग साल भर से टाल मटोल होते आ रही हैं सरकार द्वारा चुनाव का महीना अनुमानित किया जाता हैं। परंतु किसी कारण वश व वैश्विक महामारी करोना के वजह से चुनावी महीने में बदलाव हो जाती हैं। परंतु प्रत्याशी को अनुमानित महीने की जानकारी होते ही। घरों से निकल कर जनता के सेवक बनते हुवे देखा जाता हैं। उसके बाद महीने में बदलाव की जानकारी होते ही वापस माहौल में शांत हो जाता हैं। अब ये समझ पाना मुश्किल हो गया हैं की आख़िर प्रत्याशी की सोच किया हैं। अब पुनः भावी प्रत्याशी जनता जनार्दन के दर पर दस्तक देने लगे हैं। एक बार फीर से अब भावी उम्मीदवार मतदाताओं से सम्पर्क आरंभ कर दिए हैं। ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव अनुमानित अनुशार कुछ ही महीने शेष रह गई हैं। इस वजह से चौक-चौराहों पर चाय की दुकानों में चुनावी चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है। वहीं पोस्टरों के माध्यम से भी पर्व-त्योहारों की शुभकामना देने से भावी उम्मीदवार चूक नहीं रहे। ऐसे में पंचायत चुनाव को ले क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। खास कर पंचायतों में पंचायत समिति व् मुखिया पद के लिए भावी उम्मीदवारों की लंबी लाइन लगने लगी है। पंचायत समिति में जीत के बाद प्रखंड प्रमुख की कुर्सी तक का सफर तय करने के फिराक में कई उम्मीदवार ताल ठोक रहे।