ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भागलपुर में भीषण ब्लास्ट, जमींदोज हुए मकान से अब तक 12 शव बरामद

पटना/भागलपुर: बिहार के भागलपुर में भीषण विस्फोट हुआ है। रात करीब 11 बजे हुए इस विस्फोट में अभी तक 12 लोगों के मारे जाने और दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक में विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई पड़ी। एक घर के अंदर हुए भीषण विस्फोट से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। जिले के डीएम, एसएसपी और डीआईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल 12 लोगों के शव बरामद होने की सूचना है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। गुरुवार आधी रात को जब अधिकांश लोग नींद में थे तथा कुछ लोग सोने की तैयारी में थे, अचानक भागलपुर के शहरी इलाके में भीषण विस्फोट हुआ। इसकी आवाज इतनी तेज थी कि लोग डर गये। लोगों को कुछ समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है। हालांकि थोड़ी देर बाद ही हकीकत सबके सामने आ गयी।
यह धमाका जिस बिल्डिंग में हुआ था, वह पूरी तरह से ध्वस्त होकर जमींदोज हो गयी। आस-पास के तीन मकानों की दीवारें भी टूट गयीं। आस-पास के भी कई लोग जख्मी हुए हैं। इस धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई पड़ी। ध्वस्त मकान का मलबा घटनास्थल से करीब काफी दूर बिखर गया था। काफी डरावना नजारा था। धमाके की खबर मिलते ही भारी पुलिस बल साथ कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी बाबू राम भी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से मलवे को हटाने का फौरन शुरू किया गया। मलबे के अंदर दबे शवों को बाहर किया जाने लगा। हालांकि औपचारिक तौर पर यह पुष्टि हुई है कि 8 लोग इस विस्फोट में हताहत हुए हैं। मौके पर पहुंचे भागलपुर के डीएम सुब्रत सेन इस मामले पर फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बचते दिखे। उन्होंने 2 मौतों की पुष्टि व 7 जख्मी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह संख्या अभी बढ़ेगी। रेस्क्यू अभियान जारी है। हालांकि अनौपचारिक तौर पर 12 लोगों की मौत होने की सूचना है। डीएम का कहना है कि जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ, वहां आतिशबाजी का सामान बनता था। पहले भी यहां ऐसी घटना हुई थी पर वो हल्की थी। डीएम ने कहा कि ये जांच का विषय है कि धमाके की असली वजह क्या थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आतिशबाजी का सामान बनाने की आड़ में बम बनाया जाता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.