ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्यप्रदेश में बनाया जा रहा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, यह एयरपोर्ट इंदौर के पास देवास और सोनकच्छ के बीच बनेगा

मध्यप्रदेश में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। यह एयरपोर्ट इंदौर के पास देवास और सोनकच्छ के बीच बनेगा| यात्रियों के साथ कार्गों और लॉजिस्टिक हब को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।

मध्यप्रदेश के उद्योग विभाग ने इसके लिए करीब 25 हजार एकड़ जमीन तलाश ली है। मप्र इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने जमीन के संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। इस जमीन से भोपाल-इंदौर रोड, भोपाल-जयपुर रोड, शाजापुर-देवास रोड और नरसिंहगढ़ को आपस में जोड़ा जाएगा। उद्योग विभाग ने इस जमीन की तलाश इसलिए की है, क्योंकि उसका मानना है कि राज्य के 40 फीसदी उद्योग इंदौर, देवास, पीथमपुर में है और डीएमआईसी के पास भी है। सरकार अब इसी इलाके पर फोकस करेगी। इन इलाकों में होने वाला विकास अब इसी जमीन के आसपास होगा। यहीं लॉजिस्टिक हब बनेगा या कोई उद्योग लगेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.