ब्रेकिंग
संविधान की धज्जियां उड़ा रहे…NDA की बैठक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना बेड पर छुपाई बिजली की तार, सोते ही करंट से तड़पने लगी गर्लफ्रेंड… बालकनी में टहलता रहा लिव-इन पार्टन... 30000 के बदले में एक लाख के जाली नोट… उन्नाव से दबोचे गए दो जालसाज; हैरान कर देगी इनकी कहानी जिसे सलमान खान ने धमकी देकर Bigg Boss से निकाला था, अब वो लॉरेंस बिश्नोई से मिलाना चाहता है हाथ 36 साल का इतिहास पलट सकता है रोहित शर्मा का उठाया ये कदम, जो होगा उसे गौतम गंभीर कभी भूला नहीं पाएंग... Ratan Tata ने जिस कंपनी की नौकरी छोड़ बचाई Tata Steel, आज उससे 9 गुना ज्यादा है उसका मार्केट कैप अग्रेंजी में है हाथ टाइट? अब अपनी भाषा में समझें कोई भी वीडियो, ये ट्रिक करेगा काम आसान शुक्रवार के दिन अगर कर लिया ये 3 काम तो होगा फायदा, पैसों से भर जाएगी आपकी जेब याह्या सिनवार, इस्माइल हानिया, नसरल्लाह…इजराइल ने सबको मार दिया, अब छूट जाएंगे बंधक? धनरेतस पर अपनों को भेजें ये स्पेशल उपहार, यूनिक गिफ्ट्स की सब करेंगे तारीफें

सीतामढ़ी में बच्ची को चॉकलेट का प्रलोभन देकर हैवानियत, रीगा में चौकाने वाली घटना

रीगा (सीतामढ़ी)। रीगा थाना क्षेत्र में वहसी दरिदें ने चार साल की एक बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाया। कथित तौर पर पड़ोस के ही 20 साल के शख्स ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के स्वजनों ने रीगा थाने में आरोपी के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के बाद रीगा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि आरोपी श्याम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार शाम तकरीबन पांच बजे पड़ोसी चॉकलेट का प्रलोभन देकर गांव के खलियान में ले गया। उसके साथ कुकर्म किया। मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों का घंटों इंतजार करना पड़ा। पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद महिला थाना व रीगा थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच सकी। मामले की छानबीन की। बच्ची ने पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद उसका चेकअप हो सका।

बच्‍ची के साथ हैवानियत का आरोपी पूर्व मुखिया गिरफ्तार

सुप्पी। थाना क्षेत्र के नरहा गांव से पुलिस ने छापेमारी में नरहा पंचायत के पूर्व मुखिया रंजीत कुमार स‍िंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने बताया कि एक बच्‍ची के साथ दर‍िंदगी के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत उसपर प्राथमिकी दर्ज थी। इस मामले में वह फरार चल रहा था। बच्‍ची ने बीते 24 जुलाई को एसपी से मिलकर पूर्व मुखिया की करतूत की शिकायत की थी। उसके आलोक में सुप्पी थाने में अगस्त माह में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

महिला से मोबाइल पर अश्लील बात करने पर बाजपट्टी का शख्स गिरफ्तार

सीतामढी। नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से मोबाइल पर अश्लील बात करना बाजपट्टी के एक शख्स को महंगा पड़ गया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, दो दिन पूर्व महिला ने उस युवक के खिलाफ छेडख़ानी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बाजपट्टी थाना क्षेत्र के धनकौल निवासी प्रमोद कुमार नामक व्यक्ति को महिला ने आरोपित किया था। आरोप है कि आरोपित युवक अपने मोबाइल से फोन कर महिला से अश्लील बातें करते हुए परेशान करता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.