ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लॉन्च हुआ Realme का IPhone जैसा फोन, 50MP कैमरा और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस

Realme C35 स्मार्टफोन को भारत में लेटेस्ट C-सीरीज़ की पेशकश के रूप में लॉन्च किया गया है। नए Realme C35 फोन को बजट सेगमेंट में उतारा गया है और यह सस्ते POCO और Redmi फोन को टक्कर देगा। यह फोन iPhone 13 जैसा दिखता है, फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेंसर और सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। Realme C35 में 5000mAh की बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Android 11 OS शामिल है।

 Realme C35 की कीमत – भारत में Realme C35 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपये और 4GB/128GB वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह ग्लोइंग ग्रीन और ग्लोइंग ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। हैंडसेट को फ्लिपकार्ट और आधिकारिक Realme वेबसाइट के माध्यम से बेचा जाएगा, पहली सेल 12 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी। फ्लिपकार्ट के जरिए एसबीआई क्रेडिट कार्ड और ईएमआई पर फोन को खरीदने पर आपको 10% की तत्काल छूट मिल जाएगी।

Realme C35 के Specifications – Realme C35 में 6.6-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट, 90.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 600nits पीक ब्राइटनेस है। 12nm Unisoc T616 चिपसेट फोन को पावर देता है, जबकि माली-G57 GPU ग्राफिक्स का ख्याल रखता है। दोनों स्मार्टफोन को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो, Realme C35 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरे हैं, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर), 2MP का मैक्रो लेंस (f/2.4 अपर्चर), f/2.8 अपर्चर वाला VGA B&W पोर्ट्रेट सेंसर है। वहीं फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा है।

Realme C35 आउट ऑफ़ बॉक्स Android 11 आधारित Realme UI 2.0 कस्टम स्किन को बूट करता है। Realme C35 में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G VoLTE, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS/ GLONASS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB टाइप-C शामिल हैं। यह 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक करता है, । हैंडसेट का डाइमेंशन 164.4×75.6×8.1mm और वज़न 189 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.