ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विपक्ष इसी प्रकार EVM पर सवाल उठाता रहे और जनता विपक्षियों को पराजित करती रहे

भोपाल।  उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना चल रही है। सुबह 08 बजे से वोटों की गिनती जारी है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के शुरुआती रुझान बता रहे हैं कि देश में भाजपा की लहर है। पांच में से चार राज्‍य भाजपा के कब्‍जे में जाते दिख रहे हैं। इससे मध्‍य प्रदेश में भी भाजपा के नेताओं व समर्थकों में खुशी की लहर है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने पांच राज्‍यों के चुनावी रुझानों को लेकर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्‍तर प्रदेश में भाजपा विराट बहुमत की ओर बढ़ रही है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास और राष्ट्रवाद का परचम लहरा रही है। आज चारों ओर राष्ट्रवाद और विकास की जीत हो रही है। राष्ट्रवाद की जीत का‌ यह दिन गौरवशाली है। पंजाब में पहली बार हम अकेले चुनाव लड़े हैं। हमारा वोट प्रतिशत अभी भी अच्छा है। जल्द ही पंजाब में भी सफलता प्राप्त करेंगे। आलम यह है कि सब की जीत का जिम्मा लेने वाले अखिलेश ,सिद्धू और चन्नी खुद संकट में नजर आ रहे हैं। जब उनसे विपक्षी नेताओं द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्‍होंने कहा कि हम चाहते हैं कि विपक्ष इसी प्रकार से ईवीएम पर सवाल उठाते रहे और जनता विपक्षियों को पराजित करती रहे।

चुनाव के शुरुआती रुझानों में पांच में से चार राज्‍यों में भाजपा की बढ़त की स्‍थिति को देखते हुए प्रदेश में भी भाजपा समर्थकों ने जश्‍न मनाना शुरू कर दिया है। सुबह गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा के बंगले पर भाजपा समर्थक एकत्र हुए और आतिशबाजी कर इन चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन का जश्‍न मनाया। राजधानी में पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय पर भी जश्‍न मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता एक-दूसरे मुंह मीठा कर बधाई दे रहे हैं और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचत हुए जश्‍न मना रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.