ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीएम के जनता दरबार में आए करीब 300 मामलों में ज्यादातर जमीनी विवाद के मामले

ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने जनता दरबार में आए हुए करीब 300 व्यक्तियों के मामले यथा भूमि विवाद, राशन कार्ड, दाखिल खारिज, वृद्धा पेंशन, संपत्ति बंटवारा, किसान फसल क्षति, अनुकंपा पर जॉब, सहारा कंपनी से पैसा निकासी, राजस्व कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही करने, भूदान के जमीन को कब्जा दिलवाने, किसानों से धान खरीदने, इंदिरा आवास योजना का लाभ देने, नाली निर्माण संबंधित, जर्जर सड़को को मरम्मत करवाने सहित अन्य मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में कई व्यक्तियों द्वारा जमीन मापी के संबंध में आवेदन किया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचल अधिकारियों को जमीन की मापी ससमय करवाने का निर्देश दिए।
जनता दरबार में कई व्यक्तियों द्वारा जमीन से संबंधित पुराना झगड़ा तथा सरकारी जमीन के अतिक्रमण से संबंधित मामलों में शिकायत किया गया, ज़िला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से सुनवाई करते हुए आदेश पारित करने का निर्देश दिए।
जनता दरबार में डुमरिया के व्यक्ति द्वारा शिकायत किया गया कि लव-कुश नामक व्यक्ति द्वारा इंदिरा आवास योजना में अनियमितता का कार्य कर रहा है जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिलंब जांच कराने का निर्देश दिए तथा दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिए।
जनता दरबार में खिजर सराय के कुतलपुर पैक्स गोदाम में धान खरीद के एवज में भुगतान कम किए जाने से संबंधित आवेदन दिया गया। जिला पदाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए 48 घंटे के अंदर जांच करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा।
मोहरा प्रखंड के व्यक्ति द्वारा उत्तरीखजूर शेखबीघा ग्राम अवस्थित सरकारी तालाब के जीर्णोद्धार एवं अतिक्रमण के संबंध में आवेदन दिया। जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी मोहरा को अविलंब जांच कर अतिक्रमण मुक्त कराते हुए विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।
गुरुआ प्रखंड के नगमा पंचायत में पंचायती राज विभाग द्वारा नल जल योजना अंतर्गत जल मीनार निर्माण में अनियमितता बरतने के संबंध में जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया। जिला पदाधिकारी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को संबंधित वार्ड सदस्य के विरुद्ध जांच करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिए।
जनता दरबार में कई व्यक्तियों द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में आवेदन दिए गए। जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जयप्रकाश नारायण अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाये। जिला पदाधिकारी ने गया जिला के तमाम दिव्यांग जनों से कहा कि अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने हेतु प्रत्येक मंगलवार को जयप्रकाश नारायण अस्पताल में आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अस्पताल परिसर में ही ऑनलाइन कराएं तथा प्रमाण पत्र बनवाए।
जनता दरबार में आए व्यक्ति ने नगर परिषद शेरघाटी के प्रधान लिपिक के विरुद्ध नल जल योजना में फर्जी निकासी से संबंधित शिकायत की गई जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता विभागीय जांच तथा कार्यपालक अभियंता बुडको को संयुक्त रूप से जांच करवाने का सख्त निर्देश दिए तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिए।
वजीरगंज प्रखंड के घुरियावा गांव में लगातार शराब बिक्री की सूचना मिलने पर जिला पदाधिकारी ने सहायक आयुक्त उत्पाद को विस्तार से संबंधित क्षेत्र में जांच अभियान चलाने का निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.