छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह बड़ी मुठभेड़ हुई हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक, जहां पर आज यानि कि रविवार को बताया कि इस मुठभेड़ में दो जवान बुरी तरह घायल हो गए। वहीं, घायल जवानों को इलाज के लिए सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जवानों की हालत स्थिर और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बस्तर रेंज के महानिरीक्षक पी। सुंदरराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ये मुठभेड़ सुबह केरलापाल पुलिस थाने क्षेत्र के अंतर्गत चिछोरगुडा गांव के पास जंगलो में हुई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उस समय जब राज्य के नक्सलरोधी बल डीआरजी के जवान सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में ‘‘डीआरजी कांस्टेबल सोमदु पयम और सहायक कांस्टेबल मेहरु राम कश्यप घायल हुए हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.