ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विवाद के बाद नाले में मिली युवक की लाश

इंदौर । छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रविवार रात युवक की नाले में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के स्वजनों ने आरोप लगाया कि उसे पड़ौसियों ने विवाद के बाद नाले में फेंका है। पुलिस शव का पोस्ट मार्टम करवाने के बाद प्रकरण दर्ज करेगी।

थाना प्रभारी सविता चौधरी के मुताबिक युवक का नाम भारत ठाकुर है। वह सरवटे बस स्टैंड पर अखबार बांटने का नाम करता था। स्वजनों का आरोप है कि भारत का पड़ौसी प्रेमचंद ठाकुर, आनंद ठाकुर व अन्य से विवाद हुआ था। आरोप है कि भारत को पीटा और नाले में फेंक दिया। टीआइ के मुताबिक युवक शराब भी पीता था। वह कई बार खुद ही नाले में कूदने की धमकी दे चुका था, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हुआ कि भारत की मौत हत्या है या हादसा है। सोमवार को शव का पीएम करवाकर स्थिति स्पष्ट कर ली जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.