ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिमाचल प्रदेश में 12 से 14 वर्ष के तीन लाख बच्‍चों को स्‍कूल में ही दी जाएगी वैक्सीन, पढ़ें खबर

Himachal Child Corona Vaccination हिमाचल प्रदेश में अब 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्‍चों की वैक्‍सीनेशन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार से बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इससे पहले आज मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जरूरी दिशा निर्देश जारी करेगा।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Child Corona Vaccination, हिमाचल प्रदेश में अब 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्‍चों की वैक्‍सीनेशन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार से बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इससे पहले आज मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्‍यों के अधिकारियों के साथ बैठक करेगा व जरूरी दिशा निर्देश जारी करेगा। आज होने वाली बैठक में स्पष्ट होगा कि बच्चों के लिए कब और कितनी वैक्सीन मिलेगी। प्रदेश में तीन लाख बच्‍चों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। इस संबंध में केंद्र सरकार से दिशा निर्देशों के अनुसार ही प्रक्रिया शुरू होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने बताया कि स्कूलों में ही इन बच्‍चों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके  लिए बच्‍चों को पहले किसी भी तरह का पंजीकरण नहीं करवाना होगा। विभाग मौके पर ही पंजीकरण करेगा।

हिमाचल प्रदेश ने पहले दो अभियानों में तय आबादी को सबसे पहले कोरोना वैक्‍सीन की डोज लगाई हैं। अब इस आयु वर्ग के लिए चलने वाले अभियान में भी प्रदेश नंबर वन रहने के लिए प्रयासरत है।

चंबा में 15 वर्षीय किशोरी की मौत, 68 पाजिटिव

शिमला। हिमाचल के चंबा जिले में सोमवार को कोरोना से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। इसके अलावा राज्य में 68 पाजिटिव केस आए, जबकि 91 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब तक 4108 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब प्रदेश में कोरोना  एक्टिव केस रह गए हैं। कोरोना जांच को 3196 सैंपल लिए गए। प्रदेश के तीन जिलों सिरमौर, सोलन व लाहुल स्पीति जिला को छोड़ बाकी सभी जिलों में नए मामले आए हैं। कांगड़ा में 20, चंबा में 14, मंडी व शिमला में 10-10, बिलासपुर में पांच, हमीरपुर में चार,  किन्नौर व कुल्लू में दो-दो और ऊना में एक नया मामला आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.