ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएनबी बैंक से किया एक करोड़ 34 लाख का गबन, कोर्ट ने बैंक अधिकारी सहित सात को सुनाई सजा

Dehradun Crime News पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से एक करोड़ 34 लाख रुपये गबन मामले में बैंक अधिकारी समेत सात आरोपितों को सजा हुई। आज मंगलवार को देहरादून में सीबीआइ की विशेष अदालत ने उक्‍त मामले में सजा सुनाई

देहरादून: सीबीआइ की विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से एक करोड़ 34 लाख रुपये का गबन करने वाले बैंक अधिकारी सहित सात आरोपितों को दोषी करार देते हुए सजा व जुर्माना की सजा सुनाई है। पीएनबी मंगलौर के वरिष्ठ प्रबंधन राकेश शर्मा ने 2006 में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ व्यक्तियों ने फर्जी तरीके से उनके बैंक से एक करोड़ 34 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर लिया, जो कि उन्होंने बैंक को वापस नहीं लौटाया।

करीब 16 साल कोर्ट में केस चलने के बाद सीबीआइ के विशेष न्यायधीश शंकर राज की कोर्ट ने दोषियों को सजा और जुर्माने की सजा सुनाई है। इनमें पंजाब नेशनल बैंक के मंगलौर ब्रांच मैनेजर अशोक कुमार को पांच साल की सजा व 25 हजार रुपये जुर्माना, वही फर्म के मालिक व गारंटर्स खतौली मुजफ्फरनगर निवासी सुधा पंडित, सुशील कुमार शर्मा, निशांत कुमार शर्मा, रोशन अली, विपिन कुमार और मुकेश कुमार को तीन-तीन साल की सजा और 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.