ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ऑल इंग्लैंड ओपन 2022 के फाइनल में लक्ष्य सेन को मिली हार के बाद पीएम मोदी और सचिन तेंदुलकर ने बढ़ाया हौसला

भारतीय शटलर लक्ष्य सेन रविवार को ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में इतिहास रचने से चूक गए। वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लक्ष्य सेन को डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने सीधे सेट में 21-10, 21-15 से मात दी। इसी के साथ लक्ष्य को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इस हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लक्ष्य सेन का हौसला बढ़ाया है।

पीएम मोदी ने लिखा “आप पर गर्व है लक्ष्य सेन, आपने धैर्य और तप दिखाया है। आपने एक उत्साही लड़ाई लड़ी। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आप सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा “जीवन में कोई असफलता नहीं है। आप या तो जीतते हैं या आप सीखते हैं। मुझे यकीन है कि आपने इस अद्भुत अनुभव से बहुत कुछ सीखा है लक्ष्य सेन। आगामी टूर्नामेंटों के लिए आपको शुभकामनाएं।”

डेनमार्क के वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी ने लक्ष्य सेन को 53 मिनट में हराया। इस हार के साथ ही लक्ष्य सेन 1980 में महान प्रकाश पादुकोण और 2001 में पुलेला गोपीचंद के बाद तीसरे भारतीय चैंपियन बनने से चूक गए। इस जीत के साथ एक्सेलसन ने लक्ष्य के खिलाफ अब अपना करियर रिकॉर्ड 5-1 का कर लिया है। लक्ष्य सेन फाइनल मुकाबले में विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ शुरुआत में पीछे 0-6 से पीछे थे। इसके बाद भी एक्सेलसन ने अपनी लीड कायम रखते हुए स्कोर को 11-2 तक पहुंचा दिया। एक्सेलन ने इसके बाद 22 मिनट में 21-10 से एकतरफा अंदाज में पहला गेम अपने नाम कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.