ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नहाने के वक्त पानी में मिलाएं ये मसाला, स्किन में आएगा जबरदस्त ग्लो, मुंहासों से मिलेगी निजात

Healthy Bathing Tips: गर्मियों में नहाना हर दिन का रूटीन काम है, अगर इस दौरान एक नायाब घरेलू नुस्खा अपना लिया जाए तो सेहत को चौंकाने वाले फायदे मिल सकते हैं.

नई दिल्ली: भारत में गर्मी के मौसम ने कई हफ्ते पहले दस्तक दे दी है. इस मौसम में खुद को तरोताजा रखने के लिए नहाने की जरूरत सर्दियों के मुकाबले कहीं ज्यादा महसूस होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर हल्दी के पानी से स्नान किया जाए तो ये त्वचा की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

हल्दी का पानी स्किन के लिए फायदेमंद

हल्दी का इस्तेमाल किचन में मसालों के रूप में किया जाता है. वहीं हल्दी के सेवन से शरीर की कई समस्याओं को दूर भी किया जाता है. इससे अलग कुछ लोग ब्यूटी को बरकरार रखने के लिए भी हल्दी का उपयोग करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं हल्दी का पानी स्किन को कई समस्याओं से दूर रह सकता है. आपको बता दें कि हल्दी के पानी से नहाने से भी त्वचा की समस्याओं को दूर किया जा सकता है. आज हम आपको अबताएंगे कि हल्दी के पानी से नहाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.

1. जो लोग सोरायसिस की समस्या से परेशान हैं वह हल्दी के पानी से नहाकर अपनी इस समस्या को दूर कर सकते हैं. हल्दी के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सोरायसिस के लक्षणों को कम करने में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं.

2. मुंहासों की समस्या को दूर करने में भी हल्दी का पानी आपके बेहद काम आ सकता है. इससे ना केवल दाग धब्बों को दूर किया जा सकता है बल्कि त्वचा को साफ भी किया जा सकता है.

3. स्किन के घाव को ठीक करने में हल्दी का पानी आपके बेहद काम आ सकता है. इस पानी से नियमित रूप से नहाने से त्वचा के घाव जल्दी ठीक हो सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. )

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.