ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वारुणी योग : अगर आपका विवाह भी नहीं हो रहा है तय, तो करें इन मंत्रों का जाप…

रायपुर. मंगलवार को अत्यंत दुर्लभ और शुभ, पुण्यकारक योग वारुणी योग बन रहा है. इसे वारुणी पर्व भी कहा जाता है. कहा जाता है कि समुद्र मंथन के समय क्षीरसागर से निकली मदिरा को वारुणी कहा गया. यह देवी के रूप में समुद्र से निकली मदिरा की देवी के रूप में प्रतिष्ठित हुई. इसे देवता वरुण की पत्नी के रूप में माना जाता है और अन्य नाम वरुणानी भी उद्धृत किया जाता है. चरकसंहिता में इसे मदिरा के एक प्रकार के रूप में बताया गया है और यक्ष्मा रोग के उपचारार्थ इसे औषधि के रूप में बताया गया है. वैदिक ज्योतिष में इस योग को अत्यंत दुर्लभ माना गया है. वारुणी योग चैत्र माह में बनने वाला एक अत्यंत पुण्यप्रद महायोग है. इसका वर्णन विभिन्न पुराणों में भी मिलता है. यह महायोग तीन प्रकार का होता है, चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को वारुण नक्षत्र यानी शतभिषा हो तो वारुणी योग बनता है. चैत्र कृष्ण त्रयोदशी को शतभिषा नक्षत्र और शुभ नामक योग हो तो महावारुणी योग बनता है. जोकि इस बार बन रहा है जब मंगलवार के शुभ दिवस में शतभिषा नक्षत्र और शुभ योग है। साथ भौम प्रदोष यानि की त्रयोदशी तिथि भी है.

वारुणी योग के दिन भगवान शिव की पूजा, अभिषेक से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन मंत्र जप, अनुष्ठान, यज्ञ, हवन आदि करने का बड़ा महत्व है. पुराणों का कथन है कि इस दिन किए गए एक यज्ञ का फल हजारों यज्ञों के समान मिलता है. यदि पवित्र नदियों में स्नान करने का संयोग ना बन पाए तो अपने घर में ही पवित्र नदियों का जल डालकर स्नान करें.

वारुणी योग में शिक्षा से संबंधित कार्य प्रारंभ किए जाते हैं. पढ़ाई शुरू करना, कोई ट्रेनिंग, कोर्स शुरू करने से सफलता मिलना निश्चित होता है. नया काम धंधा व्यापार शुरू करने के लिए वारुणी योग अत्यंत शुभ माना गया है. इस योग में कार्य प्रारंभ करने से कभी पराजय, असफलता का सामना नहीं करना पड़ता है. वारुणी योग में नई फैक्ट्री शुरू कर सकते हैं. किसी नए प्रोजेक्ट का कार्य शुरू कर सकते हैं. वारुणी योग में नया मकान, दुकान, प्लॉट खरीदना शुभ रहता है. इससे उनमें उत्तरोत्तर वृद्धि होने लगती है.

वारुणी योग में यदि विवाह की बात की जाए तो रिश्ता पक्का होने में कोई संदेह नहीं रहता है. इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं, बेलपत्र की माला अर्पित करें. शिवलिंग पर एक जोड़ा केला चढ़ाएं और वहीं बैठकर शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें. इससे शीघ्र विवाह का मार्ग खुलता है. किसी विशेष मंत्र की सिद्धि करना हो तो इस दिन जरूर करें, मंत्र जल्दी सिद्ध होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.