ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरियाणा की पुलिस ने दो गाड़ियों से किया 105 किलो गांजा बरामद

हरियाणा के झज्जर में पुलिस एंटी नारकोटिक सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो गाड़ियों में करीब 105 किलो गांजा के साथ आठ आरोपियों को रविवार रात गिरफ्तार किया है। इनमें रोहत की रहने वाली मां-बेटी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि तीन को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। दिया है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर आए थे।

एंटी नारकोटिक सेल की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर एक कार व एक स्कॉर्पियो में गांजा की खेप के साथ आठ आरोपियों को थाना बादली क्षेत्र से रविवार रात गिरफ्तार किया है। झज्जर सेल के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जियोपुर (उड़ीसा) से दो गाड़ियों में छिपाकर तस्करी करने के लिए गांजा लाया जा रहा था। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में पत्रकार वार्ता के दौरान डीएसपी झज्जर अरविंद कुमार ने बताया कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तस्करों के गिरोह को गांजा के साथ काबू किया गया है।

उन्होंने बताया कि झज्जर सेल में तैनात सहायक उप निरीक्षक चांद राम के नेतृत्व में पुलिस की टीम थाना बादली क्षेत्र में तैनात थी। पुलिस टीम ने केएमपी पर बादली के निकट नाकाबंदी कर गाड़ियों को काबू किया। कार में रखें 2 व स्कॉर्पियो गाड़ी में छिपाकर रखे गए 3 कट्टों में गांजा बरामद हुआ। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों महिला आरोपियों सहित कुलदीप, राकेश व रवि को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अदालत से तीन आरोपियों मनजीत, सरबजीत व मोनू को पूछताछ के लिए 8 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.