ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तालकटोरा से ऑनलाइन लिंक प्रोजेक्टर से नवोदय विद्यालय को जोड़ा जाए

जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी कटिहार  के प्रांगण में विद्यालय प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि एक अप्रैल 2022 को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के  द्वारा देश के छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद होगा। उसमें इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी जुड़ेंगे जिसकी तैयारी कर ली गई है। विद्यालय के बहुउद्देशीय भवन में 1 अप्रैल 2022 को पूर्वाहन 11:00 बजे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम को ऑनलाइन लिंक से जोड़ा जाएगा जहां से माननीय प्रधानमंत्री का सीधा संवाद होगा। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक गण  भाग लेंगे। प्राचार्य  ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं की परीक्षाएं से संबंधित प्रश्नों का प्रधानमंत्री के द्वारा दिया जाएगा।उन्होंने कहा की  विगत कई वर्षों से शिक्षा विभाग भारत सरकार द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें छात्र-छात्राएं भाग लेकर परीक्षा के पहले तनावमुक्त महसूस करते हैं। जिसके कारण वे परीक्षा में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाबी हासिल करते हैं।विद्यालय के मीडिया प्रभारी सह गणित शिक्षक मनोरंजन कुमार ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम स्थल दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम को सीधा ऑनलाइन लिंक एवं प्रोजेक्टर से जवाहर नवोदय विद्यालय कटिहार को जोड़ा जाएगा। विद्यालय के तरफ से सभी अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। श्री कुमार ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम पर देश के छात्र-छात्राओं द्वारा 20 प्रश्नों को शामिल किया गया है। जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आगामी 1 अप्रैल 2022 को दिया जाएगा! यह कार्यक्रम 11:00 बजे पूर्वाहन से शुरू होगा और 12:30 बजे अपराहन तक चलेगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार, दीपक कुमार दिनकर ,प्रमोद कुमार बृजेश कुमार, आर एस मिश्रा केएन श्रीवास्तव ,रुक्मिणी कुमारी, सुषमा वर्मा ,कुमारी ममता, आर एस पी यादव, राजेश कुमार, सोनी कुमारी, मेघना मीनाक्षी ,भावना कुमारी ,साक्षी शर्मा ,अनिता कुमारी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं  कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.