कैमूर ज़िलाधिकारी संज्ञान ले कारवाई करें भभुआ के वार्ड के लोगो को नही मिल रहा है पानी
नीतीश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में एक नल जल योजना में लगातार ग्रामीण क्षेत्रो से ले कर नगरीय क्षेत्रों में अनियमितता की शिकायत आ रही है।ज़िले के सुदूरवर्ती पहाड़ी प्रखण्ड हो या मैदानी क्षेत्र गर्मी आते ही पानी की एक बड़ी समस्या उतपन्न हो गई है।समय पर शुद्ध पानी की उपलब्धता नही होने से लगातार स्थानीय लोगो द्वारा इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों तक कि जा रही है,सरकार का स्पष्ट आदेश है कि जहां इस तरह की शिकायत मिले वहां तत्काल जांच कर लोगो की समस्या का त्वरित निदान किया जाए, लेकिन कैमूर में राज्य सरकार के आदेशों का कही भी पालन होता दिखाई नही पड़ रहा है। गर्मी आते ही ग्रामीण क्षेत्रो की बात तो दूर शहरी क्षेत्रों में भी स्वक्ष जल की समस्या उतपन्न हो गई है। भभुआ नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 9 की हालत तो और बुरी है ।स्थानीय लोगो ने पानी के लिए कई बार गुहार लगाई लेकिन सुनने वाला कोई नही है।वार्ड नम्बर 9 में 7 निश्चय योजना अंतर्गत नल जल
योजना में भारी अनियमित ता का आरोप लगा स्थानीय लोगो ने नगर परिषद तथा ज़िलाधिकारी के आवेदन दे कर जांच की मांग की ।दिए गए आवेदन में नौशाद खान,तुलसी,सुदामा प्रसाद,दिवाकर,सरदार खान,अकबर खान,रियाजुद्दीन,मुजीब अंसारी समेत दर्जन भर लोगो का हस्तक्षर है।आवेदन में कहा गया है कि नल जल योजना अंतर्गत की गई बोरिंग में अनियमितता बरती गई है।250 फुट बोरिंग के बजाए मात्र 160 फिट की ही बोरिंग की गई,साथ ही जिस मोटर का उपयोग किया गया है वह भी ब्राण्डेड नही है।नल जल में उपयोग पाइप और मोटर दोनो डुप्लीकेट है।भभुआ का वार्ड नम्बर 9 एक बड़ी और घनी आबादी वाला क्षेत्र है।यहां के 80 प्रतिशत घरों में पानी नही पहुंच रहा है।आवेदन में पाइप लगने के लिए खोदे जाने वाले गढ्ढे में अनियमितता की बात बताई गई है।एक फुट की ही खुदाई कर पाइप को लगया गया है,वार्ड वासियो ने इसकी शिकायत ज़िलाधिकारी को करते हुए निबेदन किया है कि इसकी शिकायत पूर्व में नगर परिषद से भी की गई लेकिन कारवाई तो दूर जांच तक नही की गई। वार्ड वासियो ने यह भी कहा कि गर्मी का मौसम चरम पर है।लोगो को पे जल की समस्या के देखते हुए ज़िलाधिकारी संज्ञान ले,और उचित कारववाई करे ताकि लोगो को जल उपलब्ध हो सके।