ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एडिडास कंपनी ने ‘अल रिहला’ के नाम से जारी की नई गेंद

कतर में इस साल के आखिरी में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए आधिकारिक गेंद का अनावरण कर दिया गया है। इस गेंद का नाम ‘अल रिहला’ रखा गया है जो अरबी में है। इसका मतलब ‘एक यात्रा’ है। एडिडास ने हमेशा की तरह इस बार भी गेंद को बनाया है। कंपनी के मुताबिक, इस बार की गेंद में तेजी और सटीकता है और यह अभी तक के इतिहास में हवा में सबसे तेजी से भागने वाली गेंद है। इस गेंद को पूरी तरह से पानी आधारित स्याही और गोंद से बनाया गया है, जो अपने आप में पहली बार है। एडिडास 1970 से ही वर्ल्ड कप के लिए गेंद बनती आ रही है और यह 14वीं गेंद है जिसका इस्तेमाल फुटबॉल के महाकुंभ में होगा। गेंद को लेकर यह भी दावा किया गया है कि यह पर्यावरण के अनुकूल है।

ग्रुप स्टेज के मैच 21 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित होंगे। इसके बाद प्री-क्वार्टरफाइनल मैच तीन से छह दिसंबर के बीच होंगे। नौ और 10 दिसंबर को क्वार्टरफाइनल का आयोजन होगा। 13 और 14 दिसंबर को सेमीफाइनल में खेला जाएगा। 17 दिसंबर को तीसरे स्थान के लिए मैच खेला जाएगा। इसके बाद 18 दिसंबर को फाइनल मैच आयोजित होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.