ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम

महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। कंगारू टीम ने वेस्टइंडीज को 157 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। अब ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीका से होगा। बारिश से बाधित इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 306 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज सिर्फ 148 रन बना पाई। बारिश के कारण यह मैच सिर्फ 45 ओवर का कर दिया गया था। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तक अजेय रही है और सभी आठ मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम किस्मत के भरोसे सेमीफाइनल तक का सफर तय कर पाई थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका मैच बारिश की  भेंट चढ़ गया था और कैरिबियाई टीम को मुफ्त में एक अंक मिल गया था। इसी वजह से यह टीम सेमीफाइनल में जगह बना पाई। अब इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज का सफर भी खत्म हो चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.