दीपक मेहता की हत्या के विरोध में कुशवाहा महासभा ने निकाला कैंडिल मार्च कानून व्यवस्था को ठहराया जिम्मेदार
पटना दानापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश सचिव एवं जदयू के सचिव दीपक मेहता की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के द्वारा गुरूवार को गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर कैंडिल मार्च का आयोजन किया गया
इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा ने बिहार सरकार की लचर कानून व्यवस्था को इन सबका जिम्मेदार ठहराया साथ ही महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर मेहता ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की कहा कि दीपक मेहता की निर्मम हत्या उनके घर के बाहर हो जाती है और 3 दिन बीतने के वाबजूद पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती इसके विरोध में आक्रोशित कुशवाहा द्वारा कैंडिल मार्च निकाला गया है वहीं महासभा के युवा अध्यक्ष अमन सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में कुशवाहा समाज के जनप्रतिनिधियों को केंद्रित कर हत्याओं का सिलसिला पर विराम नहीं लगा तो महासभा बड़ा आंदोलन करेगी
मौके पर राष्ट्रीय सचिव नरेश कुमार महिला की प्रदेश अध्यक्ष ललिता देवी विजय महतो मुरारी प्रसाद सिंह डब्लू कुशवाहा पटना महानगर के अध्यक्ष संतोष मेहता चन्द्रदीप प्रसाद सिंकू मेहता पंकज कुशवाहा राजेंद्र मेहता प्रवीण कुमार कुणाल सिंकद अजित कुशवाहा त्रिवेणी सिंह उत्तम मेहता लक्ष्मण मेहता विवेकानंद सहित सैंकड़ों लोगों ने आक्रोश कैंडिल मार्च में शिरकत की