ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आनंद प्रकाश बने महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति

मोतिहारी: प्रख्यात शिक्षाविद एवं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो आनन्द प्रकाश ने निवर्तमान कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा से पदभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के महात्मा बुद्ध परिसर के आचार्य बृहस्पति सभागार में निवर्तमान कुलपति प्रो शर्मा के विदाई सह सम्मान समारोह में प्रो. आनन्द प्रकाश ने कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। बता दें कि विगत 22 मार्च को शिक्षा मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी श्री नवीन कुमार के द्वारा जारी किए गए पत्र में विश्वविद्यालय के वरिष्ठतम आचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश को अगले आदेश तक विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया।
प्रो. प्रकाश जैव प्रौद्योगिकी के अंतराष्ट्रीय स्तर के विद्वान अध्येता हैं। प्रो. प्रकाश विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण समेत विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे । प्रो. आनंद प्रकाश की दर्जनों पुस्तकें एवं शोध आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। प्रो. आनंद प्रकाश के कुलपति बनने पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग के प्राध्यापकों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों हर्ष एवं प्रसन्नता जाहिर की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.