लौरिया का किशन बना प्रखंड टॉपर
लौरिया | प. च.लौरिया बाजार निवासी देवदत्त कुमार का लड़का दो भाई एक बहन में तीसरे नम्बर का लड़का जो मैट्रिक में 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर माता पिता गुरुजन सहित पूरे प्रखंड के नाम रौशन किया है। इधर किशन अपने इस सफलता का श्रेय अपने मां आशा देवी, पिता देवदत्त कुमार के अलावा सुजय सर का नाम बताया है। वही आगे पढ़ाई कर आईआईटीयन इंजीनियर बनना चाहता है। इधर अपने बड़े भाई से प्रेणना लेकर प्रखंड टॉप किया है। बिगत वर्ष में किशन के बड़े भाई अकित कुमार, 2016 में प्रखंड टॉपर रही इधर बहन अंकिता कुमारी वर्ष 2013 में प्रखंड टॉपर रही थी।अपने भाई बहन से प्रेरणा लेकर टॉप किया। पिता पेशे से ब्यवस्सयी व माता गृहणी है। इधर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।