लौरिया का अंतिम बनी प्रखंड सेकेंड टॉपर
लौरिया | प. च.लौरिया बाजार निवासी सुनील कुमार का लड़की पांच भाई बहनो में तीसरे नम्बर की है जो मैट्रिक में 448 यानी 89.6 प्रतिशत अंक हासिल कर माता पिता गुरुजन सहित पूरे प्रखंड के नाम रौशन किया है। इधर अंतिमा कुमारी अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता संध्या देवी, पिता सुनील कुमार के अलावा सुजय सर का नाम बताया है। अंतिमा ने बताया कि आगे की पढ़ाई कर आईएएस बनकर गरीबो की सेवा करना चाहती है। इधर अंतिमा दो भाई व तीन बहने है।अंतिमा बहनो में तीसरे नम्बर की है।पिता पेशे से ब्यवस्सयी व माता गृहणी है। इधर आसपास लोग अंतिमा के माता पिता सहित अंतिमा को बधाई देने के लिए देर शाम तक पहुंचते रहे।