ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार मिठाई दुकानदार की बेटी ने लहराया परचम मैट्रिक परीक्षा में 486 अंक लाकर बनी सेकेंड स्टेट

नवादा की सानिया ने बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है। मैट्रिक की परीक्षा में 486 अंक लाकर सानिया राज्य की सेकंड टॉपर बन गई है। सानिया के पिता रजौली बाजार में मिठाई की दुकान चलाते हैं। सानिया की इस कामयाबी से जहां उसके माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है वहीं जिले के लोगों में भी खुशी की लहर है

चार भाई-बहनों में सबसे छोटी सानिया की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। सानिया के पिता उदय प्रसाद नक्सल प्रभावित रजौली बाजार में छोटी सी मिठाई की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है सिमित संसाधनों के बावजूद सानिया ने अपनी बेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है

मैट्रिक की परीक्षा में पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल करने वाली सानिया को पहले से ही अपनी मेहनत पर भरोसा था। सानिया को पूरी उम्मीद थी कि वह परीक्षा में काफी अच्छे अंक लाएगी सानिया कहती है कि गणित में उसे 96 अंक मिले हैं लेकिन 100 नंबर आने चाहिए थे। बता दें कि सानिया ने रजौली में ही प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद रजौली स्थित प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में पढ़ाई कर मैट्रिक की परीक्षा दी, जिसमें उसे उपलब्धि हासिल हुई

Leave A Reply

Your email address will not be published.