ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रूस पर यूक्रेन का एयरस्ट्राइक, तेल डिपो पर रॉकेट से हमला

हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच जंग थमने की जगह और तेज होती दिख रही है। रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया है कि उसने उसकी सीमा के 25 मील अंदर तक आकर तेल डिपो पर अटैक किया है। रूस का यह दावा ऐसे समय में आया है, जब एक्सपर्ट्स ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह खुद अपने इलाकों पर कुछ अटैक दिखावे के लिए करा सकता है और यूक्रेन पर आरोप मढ़ सकता है। रूसी अधिकारी याकेस्लाव ग्लाडकोव ने कहा कि यूक्रेन के दो सैन्य हेलिकॉप्टरों के जरिए यह अटैक किया गया है।
रूस ने कहा कि उसके बेलगोरोद शहर में दो यूक्रेनी हेलिकॉप्टर घुस आए और उन्होंने S-8 रॉकेट्स के जरिए अटैक किया। रूस का दावा यदि सही है तो दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका है जब रूस में किसी देश ने एयरस्ट्राइक की है। यूक्रेन ने जिस तेल डिपो पर अटैक किया है, उसका संचालन रूस की सरकारी कंपनी रोजनेफ्ट करती है। इस अटैक में कंपनी के दो वर्कर घायल हुए हैं। इसके अलावा आसपास के काफी लोगों को वहां से निकाला गया है ताकि जानमाल के नुकसान को कम किया जा सके। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है।
‘पुतिन सरकार खुद रूस के शहरों में हमले करा रही’
यूक्रेन ने अब तक रूस के इस दावे को लेकर कोई वक्तव्य नहीं दिया है। जबकि रूस के दावे पर पश्चिमी देश सवाल उठा रहे हैं। बीते सप्ताह देश से निर्वासन झेल रहे रूसी राजनेता ने दावा किया था कि पुतिन सरकार खुद ही रूस के कुछ शहरों में हमले करा सकती है। इसके जरिए वह यह संदेश देने का प्रयास करेगी कि यूक्रेन ने आक्रामकता दिखाते हुए उसके इलाके में हमला किया है और ऐसे में उसका यूक्रेन पर अटैक करना गलत नहीं है। उसने दावा किया था कि रूस अपनी ही केमिकल और वेपन फैक्ट्रियों में अटैक कर सकता है। इसमें नागरिकों की भी मौत हो सकती है।
यूक्रेन का दावा, रूस के कब्जे से छुड़ाए दो गांव
बता दें कि यूक्रेन ने रूस की सेनाओं से दो इलाकों का कब्जा छुड़ाने की बात कही है। उसका कहना है कि उसने स्लोबोडा और लुकाशिवका गांवों पर कब्जा जमा लिया है। ये गांव रणनीतिक रूप से अहम हैं और सप्लाई रूट के बीच में पड़ते हैं। वहीं रूस के पुतिन ने बेलारूस के जरिए यूक्रेन में सैनिकों को भेजना तेज कर दिया है। इसके अलावा रूस का मुख्य फोकस डोनबास इलाके पर कब्जा जमाने पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.