ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिन्दुओं को समान संवैधानिक अधिकार एवं हिन्‍दू राष्‍ट्र स्‍थापना हेतु एकत्रित होंगे हिन्‍दू संगठन !

3 अप्रैल को वाराणसी में ‘प्रांतीय हिन्‍दू राष्‍ट्र अधिवेशन’ !

वाराणसी – आज भारत के 9 राज्‍यों में हिन्‍दू अल्‍पसंख्‍यक बन चुके हैं । लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण, थूक जिहाद के भयंकर षड्‌यंत्र जारी हैं । तमिलनाडू की गरीब लावण्‍या धर्मांतर के दबाव में आकर आत्‍महत्‍या करती है, वहीं कमलेश तिवारी, हर्ष आदि हिन्‍दू नेताओं की दिन-दहाडे हत्‍या होती है । ऐसे पीडित हिन्‍दुओं को विश्‍व में डिस्‍मेंटलिंग हिन्‍दुत्‍व कॉन्‍फ्रेंस जैसे विभिन्‍न माध्‍यमों द्वारा आतंकवादी बताया जा रहा है । हिंदू एवं हिंदुत्‍व भिन्‍न है ऐसा बताकर हिन्दुओं में भेद निर्माण करने का षड्‍यंत्र रचा जा रहा है । हलाल सर्टीफिकेशन के माध्‍यम से भारत में इस्‍लामी अर्थव्‍यवस्‍था खडी कर हिन्‍दू समाज को बेरोजगार बनाने का षड्‌यंत्र किया जा रहा है । ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ के माध्‍यम से दिखाए गये साढे चार लाख हिन्दुओं के कश्‍मीर से विस्‍थापन एवं अत्‍याचार को झूठ बताकर उसका मजाक उठाया जा रहा है । इन सभी समस्याओं का समाधान केवल धर्माधिष्ठित हिन्‍दू राष्‍ट्र की स्‍थापना है । इसीलिए हिन्दुओं को संवैधानिक समान अधिकार मिलने हेतु तथा भारत संवैधानिक दृष्‍टि से हिन्‍दू राष्‍ट्र घोषित होने हेतु रविवार 3 अपैल को सवेरे 9.30 से सायं. 6.30 की अवधि में वाराणसी में आशापुर चौराहा के निकट ‘अर्चना गार्डन’ में ‘प्रांतीय हिन्‍दू राष्‍ट्र अधिवेशन’ आयोजित किया गया है ।

आज भारत में समानता केवल कागज पर है । वस्‍तुतः अल्‍पसंख्‍यक समुदाय को विशेष अधिकार देकर प्रथम श्रेणी नागरिकता प्रदान की गई है । भारत के बहुसंख्‍यकों की तथा विश्‍व की प्राचीन सनातन संस्‍कृति को संरक्षण नहीं दिया गया है । केवल हिंदुओं कें मंदिरों का सरकारद्वार अधिग्रहण करके उनसे कर वसुली की जा रही है और दूसरी ओर कई राज्‍य में सरकार द्वारा मौलानाओं को प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है । इस अन्‍याय को दूर करने की आवश्‍यकता है । देश और धर्म की रक्षा के लिए संवैधानिक मार्ग से कार्य करने की योजना बनाने के लिए ‘पटना उच्‍च न्‍यायालय तथा वाराणसी प्रांत के जिला न्‍यायालय के 25 प्रबुद्ध अधिवक्‍ता इस अधिवेशन में सहभागी होंगे ।

इस अधिवेशन में वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर एवं बिहार राज्‍य के समाजसेवी, देशभक्‍त तथा हिन्‍दुत्‍वनिष्‍ठ संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित होंगे । अधिवेशन में ‘हलाल अर्थव्‍यवस्‍था एक आर्थिक जिहाद’, ‘धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिन्दुओं का दमन’, ‘मंदिर सरकारीकरण से मुक्‍ति’, ‘सनातन धर्म की शिक्षा का प्रसार’, ‘धर्मांतरण का प्रतिबंध’ तथा ‘देवताओं का अनादर रोकना’ आदि अनेक विषयों पर व्‍यापक चर्चा होगी । हिन्‍दुत्‍वनिष्‍ठ कार्यकर्ताओं में आत्मिक बल बढाने की दृष्‍टि से अधिवेशन में दोपहर 3.30 से 4.30 की अवधि में साधना, अध्‍यात्‍म एवं धर्माचरण संबंधी मार्गदर्शन किया जाएगा ।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.