ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

सुगौली: पाल विकास संघ द्वारा रविवार को स्थानीय जी आर सत्कार सदन में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में पाल समाज के सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक सशक्तिकरण के विषय पर अतिथि वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर डॉ दीलीप पाल ने कहा कि पाल समाज का उन्नयन तभी संभव है जब वे आधी रोटी खायेंगे लेकिन अपने बच्चों को पढ़ायेंगे की उक्ति पर खरा उतरे। उन्होंने शादी ब्याह, श्राद्ध आदि पर होने वाले बेहिसाब खर्च पर रोक लगा कर उन पैसों को बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने का आह्वान समाज के लोगों से किया। वहीं डॉ विनोद पाल ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में पाल समाज की राजनीतिक भागीदारी शून्य है। शैक्षिक स्थिति भी बेहद खराब है ,आज भी पाल समाज का मुख्य पेशा भेंड़ पालन ही है। सरकार ने भी अन्य सशक्त जातियों को पाल समाज में शामिल कर पाल समाज की हकमारी की है। उन्होंने कहा कि इन सबसे उबरने का एकमात्र उपाय है समाज अपने शैक्षणिक स्तर को ऊंचा करें। वहीं कार्यक्रम के दूसरे चरण में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के पाल समाज के इंटर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एस डी सी नितेश पाल,प्रो दीलीप पाल,प्रो बबलू पाल, डॉ विनोद पाल आदि अतिथियों ने इंटर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं सौरभ कांत,आयुष आर्य, हिमांशु कुमार, सुमित कुमार, सुशील कुमार,रंजय कुमार, अभिषेक कुमार,एकता कुमारी, संतोष कुमार,प्रियम पाल,नीरज कुमार, हर्षवर्धन पाल तथा गुंजा कुमारी को सम्मानित कर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन संघ के अध्यक्ष कन्हैया पाल ने किया।मौके पर पाल समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.