ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विधान परिषद चुनाव : स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए मतदान शुरू

पटना 04 अप्रैल (वार्ता) बिहार में स्थानीय निकाय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की 24 सीटों के चुनाव लिए सोमवार को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच. आर. श्रीनिवास ने बताया कि मतदान सुबह 8:00 बजे शाम 4:00 बजे तक होगा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है ।

बिहार विधान परिषद के स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए 187 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान के लिए 534 बूथ बनाए गए हैं, जहां इस बार 134106 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चुनाव में वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, नगर निकाय के प्रतिनिधि, विधायक, विधान पार्षद और सांसद मतदाता हैं। मतों की गिनती सात अप्रैल को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.