ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इमरान खान की पार्टी ने इस्लामाबाद में किया शक्ति प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से करीब 14 घंटे पहले इमरान खान की पार्टी ने राजधानी इस्लामाबाद में एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। इमरान खान पहले खुद इसमें हिस्सा लेने वाले थे लेकिन वो ऐन वक्त पर नहीं पहुंचे। इस्लामाबाद के डी चौक पर इमरान खान के समर्थकों ने कल रात एक बड़ा जलसा किया। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले की रात को हुआ जलसा एक तरह से इमरान खान की पार्टी की तरफ से शक्ति प्रदर्शन ही था। पहले इमरान खान ने इस्लामाबाद के इस प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही थी लेकिन वो देर रात तक नहीं पहुंचे। हालांकि उनके समर्थकों ने पूरा जोर लगाया।

पाकिस्तान में सियासी संकट के बीच अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करवाने और संसद भंग किए जाने के बाद इमरान खान अब पूरी तरह से चुनावी मूड में आ गए हैं। हालांकि पाकिस्तान की सियासी पिक्चर अभी बाकी है क्योंकि आज सुप्रीम कोर्ट से कोई बड़ा फैसला आ सकता है। इमरान खान की पार्टी आक्रामक अंदाज में है तो विपक्ष भी लगातार मोर्चे पर डटा हुआ है। पाकिस्तान की विपक्षी पार्टीयों का भी शक्ति प्रदर्शन जारी है। आज पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पता चल जाएगा। पाकिस्तान में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को इमरान खान ने विदेशी साजिश करार दिया था। इमरान ने सीधे तौर पर अमेरिका पर इसमें शामिल होने के आरोप लगाए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.