ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिर महंगाई का झटका, 15 दिन में पेट्रोल और डीजल 9 रुपये 20 पैसे बढ़ा, जानें अपने शहर का नया रेट

मुम्बई में पिछले 15 दिनों  में 13वीं बार आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े है. आज सुबह 6 बजे से मुम्बई में पेट्रोल के दाम में 84 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में 85  पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ है.

Petrol Diesel Price Hike Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है. पन्द्रह दिन के अंदर अब तक 13 बार पेट्रोल और डीजल के दाम तेल कंपनियों की तरफ से बढ़ाए जा चुके हैं. एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी आ रही है और यह घटकर करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है, तो वहीं दूसरी तरफ इसकी कीमतों में इजाफा कर आम जनता को महंगाई का झटका दिया जा रहा है.

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से दोनों के दाम में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़े दाम के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 104 रुपये 61 प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल 95 रुपये 87 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है.

मुम्बई में पिछले 15 दिनों  में 13वीं बार आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े है. आज सुबह 6 बजे से मुम्बई में पेट्रोल के दाम में 84 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में 85  पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ है. मुम्बई में आज पेट्रोल का ताजा दाम 119.67 पैसा हुआ है जबकि डीजल का दाम 103.92 पैसा हुआ है.

पन्द्रह दिन में दो बार ऐसा हुआ जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया था. करीब 137 दिनों के बाद 22 मार्च से तेल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई थी और 15 दिनों में सिर्फ दो दिन यानी 24 मार्च और 1 अप्रैल को तेल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.