ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रत्येक व्यक्ति को जनसेवा में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए : राज्यपाल राज्यपाल ने किया रेड क्रॉस भवन में आॅक्सीजन जेनरेशन प्लान्ट व आॅक्सीजन बैंक का उद््घाटन

पटना : राज्यपाल फागू चौहान ने मंगलवार को इंडियन रेडक्रॉस भवन में स्थापित आॅक्सीजन जेनरेशन प्लान्ट एवं आॅक्सीजन बैंक का उद््घाटन तथा वहां अत्याधुनिक कॉन्फ्रेन्स हॉल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जनसेवा में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों एवं अन्य बीमारियों में भी रोगियों की जान बचाने के लिए आॅक्सीजन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेड क्रॉस द्वारा रअपने भवन परिसर में एक 200 एलएमपी पीएसए आॅक्सीजन जेनरेशन प्लान्ट का संस्थापन किया गया है। यह स्वास-15 सीरीज मॉडल के 50 जम्बो सिलेन्डर को प्रतिदिन भरने लायक आॅक्सीजन उत्पादन की क्षमता रखता है तथा इससे हर समय पटना के आस-पास एवं बिहार के किसी भी अस्पताल के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को आॅक्सीजन मुहैया कराया जा सकता है। राज्यपाल ने आॅक्सीजन जेनरेशन प्लान्ट की स्थापना में सहयोग देने तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की बिहार राज्य शाखा को 50 आॅक्सीजन सिलेन्डर मुहैया कराने के लिए मेसर्स कोका कोला इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की बिहार राज्य शाखा द्वारा 50 आॅक्सीजन जम्बो सिलेन्डर एवं 50 आॅक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर के साथ आॅक्सीजन बैंक की भी स्थापना की गयी है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर सुलभता से आॅक्सीजन प्राप्त किया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि बिहार राज्य शाखा, गाँधी मैदान, पटना स्थित रेड क्रॉस भवन में पॉलीक्लिनिक चल रहा है। यहाँ पटना के जाने माने चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सा की सुविधा बहुत ही कम दर पर उपलब्घ करायी जाती है जिनमें दन्त चिकित्सा, आॅडियोमेट्री, एक्यूप्रेशर, हड््डी रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, नस रोग, नाक, कान एवं गला रोग, त्वचा रोग, शल्य चिकित्सा, कार्डियोलॉजी एवं फीजियोथैरापी की सुविधाएँ शामिल हैं। साथ ही, आँख के मोतियाबिन्द के मरीजों के लिए केवल 1500 रुपये के खर्च पर लेन्स के साथ आँख का आॅपरेशन किया जाता है। यहाँ स्टेट आॅफ द आर्ट ब्लड बैंक की सुविधा भी उपलब्ध है तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, नई दिल्ली के सहयोग से अत्याधुनिक कॉन्फ्रेन्स हॉल का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें वीडियो कॉफ्रेन्सिंग की भी सुविधा रहेगी। राज्यपाल ने तीन जीवनरक्षक एम्बुलेंस की चाबी भी वैशाली, सिवान एवं सुपौल शाखा के सचिव को सौंपी। कार्यक्रम को इंडियन रेड क्रॉस के बिहार अध्यक्ष डॉ बीबी सिन्हा, उपाध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह, प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ एए हई एवं पद्मश्री डॉ आर॰एन॰ सिंह ने भी संबोधित किया।

राजधानी में तीन साल बाद टूटा गर्मी का रिकॉर्ड
बक्सर रहा सबसे गर्म को गया का तापमान रहा न्यूनतम
पटना सहित गया, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, बांका और नवादा जिलों के लिए अलर्ट जारी
नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरूआत
पटना। लोक आस्था के महान पर्व चैती छठ की शुरूआत आज से नहाय खाय के साथ हो गयी है। छठ यूं तो साल में दो बार मनाया जाता है और कार्तिक मास में मनाये जाने वाले छठ पर्व को अधिक महत्व दिया जाता है लेकिन चैती छठ का महत्व पूर्वांचल के लोगों के लिए एक समान ही होता है। चैत महीनें में होने के कारण ये चैती छठ के नाम से जाना जाता है। चुिक चैत्य के समय में भीषण गर्मी होती है इस कारण इस व्रत को करने वाले लोगों की संख्या कार्तिक छठ की तुलना में कम होती है। नहाय खाय के पहले दिन राजधानी के गंगा घाटों पर व्रतियों ने गंगा स्नान किया पूजा पाठ किया और फिर आज अरवा चावल,चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद बनायी जबकि कल यानी बुधवार को खरना पूजा की जाएगी। गर्मी के कारण 36 घंटे का निर्जला उपवास बहुत ही कठिन होता है लेकिन फिर भी कई लोग चैती छठ को धूमधाम से मनाते हैं। पटना के गंगा घाट पर स्नान और पूजा के लिए पहुंची व्रती महिलाओं ने बताया कि गर्मी में होने के कारण ये व्रत काफी कठिन होता है फिर भी बहुत लोग इस छठ को करते हैं। नहाय खाय से शुरू हो रहा चैती छठ महापव:र्गुरुवार को डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, शुक्रवार की सुबह सूर्य उपासना के साथ पूरा होगा। बुधवार 6 अप्रैल को खरना होगा और गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। शुक्रवार 8 अप्रैल की सुबह सूर्य की उपासना के साथ महापर्व का संकल्प पूरा होगा। व्रतियों के घर से लेकर प्रशासन तक की तैयारी चल रही है। पटना के शहरी क्षेत्र में 26 घाटों पर अर्घ्य की तैयारी की गई है, जबकि 24 घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है। छठ महापर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। पूजा के सामानों के साथ फलों से भी बाजार सजे हैं। सूप और डाला के साथ पूजा की पूरी व्यवस्था की जा रही है। घरों में पूजा को लेकर हर स्तर से तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने घाटों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी तैयारी कर ली है। सामान्य घाटों के साथ खतरनाक घाटों को भी चिन्हित कर लिया गया है।छठ पूजा के अवसर पर व्रतियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के साथ शांतिपूर्ण ढंग से उपासना को लेकर प्रशासन की बड़ी तैयारी चल रही है। चैती छठ के अवसर पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इसके लिए डीएम और एसएसपी का संयुक्त आदेश जारी किया गया है। पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में भी चैती छठ को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था की पूरी तैयारी की गई है। चैती छठ में पटना में 100 से अधिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। इनकी ड्यूटी पालीवार होती है। पटना में 100 से भी अधिक दंडाधिकारी चैती छठ पर्व को सफल बनाने में लगाए गए हैं। 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने छठ घाटों पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहकर विधि व्यवस्था संभालने का आदेश दिया गया है।

पटना का अधिकतम तापमान 41डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.06 डिग्री रिकार्ड हुआ
पटना। बिहार के कई जिले में पछुआ के प्रचंड प्रवाह से देह झुलसाने वाली गर्मी की स्थिति बन रही है और अधिकतर जिलों में लू जैसी परिस्थितियां हैं। राज्य के पटना, गया, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, बांका और नवादा में हीट वेब यानि लू जैसी स्थिति है। मंगलवार को राजधाटी पटना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 19.06 डिग्री रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी में बक्सर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां का तापमान 43.02 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम तापमान गया का रिकार्ड किया गया यहां का तापमान 18.5 डिग्री न्यूनतम रहा। राजधानी में गर्मी ने अप्रैल महीने में अधिकतम तापमान का तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले अप्रैल महीने में पटना का पारा 2019 में 28 अप्रैल को 42.6 डिग्री पर पहुंच गया था। बीते तीन सालों में पटना का पारा अधिकतम पारा 38 डिग्री के आसपास रहा था। अप्रैल के पहले पखवारे की बात करें तो पहली बार है जब यह इस स्तर तक पहुंचा है। हालांकि अप्रैल में पटना में सर्वाधिक अधिकतम पारे का रिकॉर्ड 44.6 डिग्री का है। 29 अप्रैल 1980 को पारा सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा था। प्रचंड गर्मी से बचने के लिये घरों में एसी और कूलर चलता रहा। शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ देखी गई। तीखी धूप से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा। दोपहर कड़ी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने परेशान कर दिया। पिछले 24 घंटों में राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाएं सूरज की प्रचंड किरणों से ताप पाकर और प्रबल हो गई। मौसम वैज्ञानिक ने लोगों से अपील की है कि घर से बाहर धूप में निकलते समय गमछा व सूती कपड़े का इस्तेमाल करें। समय-समय पर पानी पीते रहे। बाहर जाते समय पानी का बोतल साथ में जरूर रखें। मंगलवार को राज्य के सात जिले हीट वेव की चपेट में आ गये हैं। मंगलवार को जिन जिलों के लिये अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पटना, गया, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, बांका और नवादा है। यहां मंगलवार को हीट वेव की स्थिति रही और दिन भर पछुआ के थपेड़े लोगों की परेशान करते रहे। पटना में दोपहर में सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा काफी कम लोग दिखे। ग्रामीण इलाकों में दिन में तेज पछुआ हवाओं. का कहर रहा। वहीं राज्य भर में बक्सर सबसे गर्म रहा जहां 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। बक्सर में अप्रैल महीने में गर्मी का सार्वकालिक रिकॉर्ड टूट गया है। अप्रैल के पहले पखवारे में अधिकतम तापमान इस स्तर पर नहीं पहुंचा था। प्रचंड गर्मी की इस स्थिति से राज्य भर का आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। गया और पटना में इस साल की सबसे अधिक गर्मी रही। दक्षिण बिहार मेंअगले 48 घंटे तक भी मौसम के इसी तरह बने रहने के आसार हैं।

वासोकुंड में भगवान महावीर मानस्तंभ निर्माण के लिए नींव रखी गई
पटना। भगवान महावीर जन्मभूमि वासोकुण्ड, बिहार में 51 फुट ऊँचे मानस्तंभ निर्माण के लिए प्रतिष्ठाचार्य पं. अशोक गोयल शास्त्री (दिल्ली) द्वारा धार्मिक क्रियाओं व विधिपूर्वक नींव रखी गई।प्रतिष्ठाचार्य ने कहा कि मंदिरों में मानस्तंभ बनाने का उद्देश्य होता है कि मंदिर में प्रवेश के पूर्व मानस्तंभ देखकर श्रावक का मान समाप्त हो जाए। मंदिर में प्रवेश समर्पण, श्रद्धा, आस्था के भावों को लेकर करना चाहिए। अपने अहंकार, मान, कषाय आदि को मंदिर के बाहर छोड़कर मंदिर में प्रवेश करना चाहिए। जैन समाज के विचार से एक आदर्श समाज और राष्ट्र की परिकल्पना संभव है। वैशाली में प्राचीन प्रजातंत्र स्थापित था, यहाँ सुदृढ़ और सुसंगठित शासन व्यवस्था थी, जिससे आज भी हमें प्रेरणा मिलती है। गौरव की बात है कि वैशाली विश्व में प्रथम प्रजातंत्र की जननी है। समिति के मुख्य संरक्षक साहू अखिलेश जैन ने कहा कि मन्दिर में प्रवेश हमेशा श्रद्धा एवं समर्पण के साथ होना चाहिए। मन्दिर में अहंकार की कोई जगह नहीं होती है। अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया- मंदिरों में शुद्ध मन से लोगों को आना चाहिए खासकर नई पीढ़ी को धर्म के अनुकूल आचरण करने की जरूरत है। कार्याध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने कहा कि पंचशील के जिन पाँच सिद्धांतों को जैनधर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी ने प्रतिपादित किया वो आज भी इस वैज्ञानिक युग में प्रासंगिक है। जैनधर्म जीने की कला है। इसके सिद्धान्त बड़े ही वैज्ञानिक और व्यावहारिक हैं। महामंत्री सतीश चन्द जैन ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जैन सिद्धान्त को अपना कर पूरे विश्व में आतंकवाद और पर्यावरण जैसे गंभीर समस्या को दूर किया जा सकता है। यह गौरव की बात है कि बिहार के प्राचीन वैशाली के वासोकुण्ड गाँव में भगवान महावीर स्वामी का जन्म हुआ।

पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा शहीद विशाल का पार्थिव शरीर
श्रद्धांजलि देने पहुंचे सम्राट चौधरी और चिराग पासवान
पटना। श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हुए कांस्टेबल विशाल कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर बाद पटना पहुंचा। पटना एयरपोर्ट पर शहीद जवान को गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। इस मौके पर पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी समेत शासन प्रशासन से जुड़े कई लोग मौजूद थे। वहां मौजूद तमाम लोगों ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जमुई के सांसद चिराग पासवान, डीजीपी एके सिंघल, सीआरपीएफ के आइजी अमित कुमार, डीआइजी ओए चाणक्य और कमांडेट मुन्ना कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। शहीद जवान को सांसद चिराग पासवान ने स्वयं कंधा देकर अंतिम विदाई दी।पटना एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद विशाल के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक आवास मुंगेर के शामपुर थाने क्षेत्र स्थित लोहची के लिए रवाना कर दिया गया। बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले शहीद विशाल सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे।श्रीनगर के मेसूमा इलाके में विशाल अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी। इस फायरिंग की घटना में विशाल शहीद हो गये, वहीं एक अन्य जवान घायल हो गया था। राज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा से बातचीत की है। मनोज सिन्हा ने भी उचित कार्रवाई और जो घायल हैं उनके इलाज का भरोसा दिलाया है। परिवार को जो भी सहायता हम लोग दे सकेंगे वह जरूर दिया जाएगा. बिहार के लोग पूरे देश में हर जगह काम करते हैं।

जदयू का सम्राट अशोक जयंती समारोह 9 अप्रैल को
पटना।सम्राट अशोक को लेकर कुछ महीने पूर्व एक साहित्यकार की ओर से कथित ओछी टिप्पणी करने के बाद अब जदयू ने सम्राट अशोक की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी की है। हाल ही में भाजपा ने भी अशोक जयंती पर बड़ा आयोजन करने का ऐलान किया था।अब जदयू की ओर से भी आयोजन की घोषणा से अशोक जयंती के बहाने राज्य में एक नए किस्म की राजनीति को देखा जा रहा है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मंगलवर को बताया कि आगामी 9 अप्रैल को जनता दल यूनाइटेड द्वारा सम्राट अशोक जयंती समारोह राजधानी के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मनाया जाएगा। इसके लिए हर जिला में तैयारी के लिए बैठक हुई है। इस कार्यक्रम की सहयोगी संस्था समता परिषद की ओर से बिहार भर में तैयारी पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम आयोजक समिति जनता दल यूनाइटेड ही है। सम्राट अशोक पर विशेष परिस्थिति में कुछ महीने पहले बनी समता परिषद भी जेडीयू का हिस्सा है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा अशोक सम्राट पर एक कथित साहित्यकार ने टिप्पणी की थी और हम लोग उसके खिलाफ हुए थे। बाद में दूसरे दल के लोगों ने भी, जिसमें बीजेपी भी शामिल है ने घटना की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि हम लोग को घर घर में सम्राट अशोक की जयंती मनाने के पक्षधर हैं। इस मौके पर जदयू के विधान पार्षद सीपी सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन आर्य, जितेन्द्र नाथ, प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, शक्ति कुमार शोला, अंगद कुशवाहा, प्रदेश सचिव संतोष कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, हिमांशु पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद सहित कई नेता शामिल थे।

जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ मनाएगा दानवीर भामाशाह जयंती
पटना। जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल नोपानी ने कहा कि प्रकोष्ठ की कमिटी के गठन की प्रक्रिया चल रही है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ललन एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा दिए गए निदेर्शों के आलोक में शीघ्र ही प्रदेश कमिटी एवं जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी। इसमें दल के समर्पित साथियों को सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा।कमल नोपानी ने कहा कि जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ अप्रैल में दानवीर भामाशाह जी की जयंती धूमधाम से मनाएगा। पटना में होने वाले इस आयोजन में दल के शीर्ष नेताओं के साथ ही सभी जिलों के साथी भाग लेंगे। जयंती की तिथि एवं विस्तृत कार्यक्रम की सूचना शीघ्र दी जाएगी।

गरीब चेतना सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुई हम की बैठक
पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी की अध्यक्षता में 16 अप्रैल शनिवार को गरीब चेतना सम्मेलन की सफलता के लिए मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बिहार सरकार में मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि गरीब चेतना महासम्मेलन कोरोना काल के बाद वर्ष की पहली पार्टी की बड़ी कार्यक्रम होगी। इस कार्यक्रम के बाद आगे बहुत सारी कार्यक्रम होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए चर्चा के साथ पार्टी नेताओं को विभिन्न प्रकार की जवाबदेही सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी जिला प्रखंड स्तर पर काम करें, निश्चित तौर पर यह कार्यक्रम भव्य और बिहार में एक नई ऊर्जा के साथ पार्टी को नई दिशा देगी। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों को 16 अप्रैल 2022 को होने वाली गरीब चेतना सम्मेलन की सफलता के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। विशेष रूप से राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिनिधियों एवं आम लोगों के भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था के लिए कमेटी का गठन की गई है। इस सम्मेलन की सफलता हेतु बिहार के कोने कोने से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।बैठक में विधायक डॉ. अनिल कुमार, बी एल बैश्यन्त्री, डॉ दानिश रिजवान, श्याम सुंदर शरण, फैज आशिक सिद्धकी, गीता पासवान, राजीव बलमा बिहारी, प्रफुल्ल चंद्रा, शिशिर कौण्डिल, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं रत्नेश पटेल, चंद्रभूषण कुशवाहा, विजय यादव, संजय यादव, अविनाश कुमार, रामविलास प्रसाद शामिल हुए।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बिहारियों पर आतंकियों की फायरिंग उनकी हताशा का प्रतीक : उपमुख्यमंत्री
पटना। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बिहारियों पर की गई फायरिंग की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना आतंकियों के हताशा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आतंकियों की कायराना कार्रवाई में बिहार के मुंगेर जिला के रहने वाले सीआरपीएफ जवान विकास कुमार के शहीद होने एवं पश्चिम चंपारण के निवासी श्रमिकों के घायल होने की सूचना अत्यंत दु:खद है। उपमुख्यमंत्री ने दूरभाष पर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्र विरोधी अवांछित तत्वों से जम्मू-कश्मीर का प्रशासन सख्ती से निपटेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के अधिकारी जम्मू-कश्मीर प्रशासन से लगातार संपर्क में है एवं घायल मजदूरों के समुचित इलाज हेतु समन्वय स्थापित कर रहे हैं।उपमुख्यमंत्री ने मृतक सीआरपीएफ. जवान के दिवंगत आत्मा की चिरशांति एवं बिहारी श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।

14 को बाबा साहब भीमराव की जयंती मनाएगी रालोजपा : पारस
पटना। 14 अप्रैल को भारत के संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेदकर की जयंती राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के द्वारा प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनायी जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस के द्वारा फैसला लिया गया है। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि बाबासाहब की जयंती को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में श्री पारस के अलावे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा लेबर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह राष्ट्रीय महासचिव विरेश्वर सिंह, प्रधान महासचिव केशव सिंह, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिनू, दलित सेना के प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा, प्रो डी.एन. सिन्हा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा डॉ स्मिता शर्मा, प्रधान महासचिव अन्नपूणा र्देवी, प्रदेश महासचिव रंजीत पासवान राजेन्द्र विश्वकर्मा, राधाकान्त पासवान, हाजीपुर जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, युवा नेता शिवम कुमार उपस्थित थे। आगे श्री पारस ने सभी जिला अध्यक्ष प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षसहित प्रदेश के साथियों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दिया है।

शहीद जवान को चिराग ने दी श्रद्धांजलि
पटना/। जम्मू कश्मीर में शहीद हुए बिहार के लाल विशाल कुमार को आज पटना हवाई अड्डा पर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। लोजपा(रा) प्रवक्ता चंदन सिंह ने बताया कि राज्य खड़कपुर निवासी शहीद जवान विशाल कुमार के पार्थिव शरीर आज विमान से पटना लाया गया। चिराग पासवान तथा प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान सहित पार्टी के अन्य कई नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर चिराग जी ने कहा कि यह दुखद बात है कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए आज एयरपोर्ट पर सरकार और सत्तापक्ष की ओर से अपेक्षित उपस्थिति नहीं देखी गयी।

बिहार में नहीं है किसी दूसरे मॉडल की जरूरत : उपेन्द्र
पटना। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में विगत 17 वर्षो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर क्षेत्र में काम किया है। जिसका अनुकरण देश के अन्य राज्य कर रहे हैं। इसलिए बिहार में गुजरात मॉडल व योगी मॉडल की जरुरत नहीं है यहां नीतीश मॉडल ही चलेगा। और यही जनहित में है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पीएम नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार को एनडीए का नेता बनाया। बिहार में सत्ता परिवर्तन की बात करनेवाले नेता स्वयं अपने शीर्ष नेतृत्व के द्वारा किये गये कार्य पर उंगली डइा रहे हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इन बयानवीरों पर कार्रवाई करनी चाहिए। श्री कुशवाहा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के द्वारा 2025 तक नेीतीश कुमार के सीएम रहने जैसे बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में एनडीए का मजबूत चेहरा है इनके नेतृत्च में बिहार तेजी से विकास कर रहा है। जबतक एनडीए गठबंधन रहेगा और मुख्यमंत्री कार्यशील रहेंगे तबतक नीतीश कुमार ही गठबंधन के नेता रहेंगे। और कबतक कौन बिहार का सीएम रहेगा यह फैसला एनडीए का शीर्ष नेतृत्व करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.