ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारतीय सेना ने निकाली जबलपुर में 10वीं, 12वीं पास के लिए भर्तियां

आर्मी में 10वीं, 12वीं के लिए सरकारी नौकरी अपडेट। भारतीय थल सेना ने बेंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) सेंटर रूड़की (उत्तराखण्ड) में ग्रुप सी के 36 पदों और ग्रेनेडियर्स रेजीमेंटल सेंटर (जीआरसी), जबलपुर (मध्य प्रदेश) में लेवल -1 और लेवल-2 के कुल 14 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन किए गए हैं। सेना द्वारा अलग-अलग जारी भर्ती विज्ञापनों के माध्यम से लोवर डिविजन क्लर्क (एलडीसी), स्टोर कीपर 2, कुक, एमटीएस/वाचमैन, लस्कर, वाशरमैन, टेलर, बार्बर, रेंज चौकीदार और सफाईवाला के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के ऑफलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

आवेदन    :  indianarmy.nic.in पर उपलब्ध कराए लिंक से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भर्ती विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म भर्ती विज्ञापन में ही दिया गया है। उम्मीदवारों को पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म के साथ मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करते हुए इस पते पर जमा कराना होगा – द कमांडेंट, बेंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) सेंटर रूड़की, हरिद्वार, उत्तराखण्ड। आवेदन जमा कराने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।दूसरी तरफ, जीआरसी जबलपुर के लिए विज्ञापित पदों के लिए भी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से विज्ञापन डाउनलोड करें और फिर इसमें दिए गए फॉर्म को भरकर मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करते हुए 1 मई 2022 तक इस पते पर जमा कराएं – द कमांडेंट, ग्रेनेडियर्स रेजीमेंटल सेंटर (जीआरसी), जबलपुर, मध्य प्रदेश, पिन-482001।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.