ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका, भारत की ओर से मदद के बाद भी इस महीने के अंत में खत्म हो जाएगा ईंधन

Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में अप्रैल महीने के अंत तक डीजल की कमी हो सकती है. भारत की ओर से ईंधन खरीदने के लिए भेजी गई 500 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन भी तेजी से समाप्त हो रही है.

Sri Lanka Economic Crisis: गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि दूसरे देशों की मदद से भी वो अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है. जानकारी के मुताबिक, श्रीलंका में अप्रैल महीने के अंत तक डीजल की कमी हो सकती है. भारत की ओर से ईंधन खरीदने के लिए भेजी गई 500 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन भी तेजी से समाप्त हो रही है.

साल 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद श्रीलंका सबसे बुरे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. वहां लोग लंबे समय से बिजली कटौती, गैस, भोजन और अन्य बुनियादी सामानों की कमी को लेकर हफ्तों से जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों के गुस्से ने करीब-करीब सभी कैबिनेट मंत्रियों को पद छोड़ने पर मजबूर कर दिया और कई सासंदों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे की सरकार का साथ छोड़ दिया है.

अधिकारियों के अनुसार, श्रीलंका में ईंधन के शिपमेंट एक अप्रैल के बजाए मार्च के अंत में पहुंचने लगे थे. इसके अलावा 15, 18 और 23 अप्रैल को भी तीन और भारतीय शिपमेंट होने वाले हैं और यह सुविधा तब तक पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी, अगर श्रीलंका सरकार भारत से और मदद में विस्तार की मांग नहीं करती है.

हर रोज करीब 10 घंटे के लिए बिजली कटौती

श्रीलंका में डीजल का सबसे ज्यादा उपयोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट और बिजली उत्पादन में होता है. श्रीलंका में डीजल की कमी के कारण कुछ थर्मल पावर प्लांट पहले ही बंद हो गए हैं. जिसके चलते हर रोज करीब 10 घंटे के लिए बिजली कटौती हो रही है. वहीं आयात के लिए भुगतान करने में असमर्थ होने के चलते देश की एकमात्र रिफायनरी नवंबर 2021 में दो बार बंद हो चुकी है. वहीं सरकार की इस विफलता से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए हैं और इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.