भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने विधान पार्षद अशोक अग्रवाल को दी बधाई
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार ने एनडीए उम्मीदवार अशोक कुमार अग्रवाल के जीत पर बधाई देते हुए कहा कि अशोक अग्रवाल की जीत पंचायत प्रतिनिधियों की जीत है। यह जीत जनप्रतिनिधियों के विश्वास की जीत है। जिला अध्यक्ष श्री मालाकार ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की जीत है। यह जीत सचमुच बेमिसाल है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तमाम नेता कार्यकर्ता पंचायत प्रतिनिधि अपनी पूरी सक्रियता के साथ इस चुनाव में दिन रात लगे रहे जिसका परिणाम है कि बड़ी अंतर से जीत दर्ज की हुई। भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री प्रशांत झा, जयप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष नवीन भगत, अभिषेक सिंह राजेश ठाकुर आदित्य सिंह, रिंकू यादव, मंत्री अश्वनी मोदी, रवि रंजन सिंहा, दीपू दीवान अमृत शर्मा, संचित वाधवानी, सोनू सिन्हा, नवीन यादव ,संतोष बजाज सहित कटिहार जिला के सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने जीत पर जश्न मनाया।