ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चारा घोटाला: झारखंड हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल तक के लिए टाली लालू यादव की जमानत याचिका

पटना/रांची: चारा घोटाले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। झारखंड हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल तक के लिए लालू की जमानत पर सुनवाई टाल दी है। कोर्ट ने सीबीआई को काउंटर एफिडेविट फाइल करने का आखिरी मौका दिया है। सीबीआई ने लालू की जमानत का विरोध किया। डोरंडा ट्रेजरी केस में लालू यादव को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। लालू ने जमानत के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी।
शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई ने जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया। इस आग्रह को जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने स्वीकार करते हुए सीबीआई को 22 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद ने सीबीआई कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील दायर करते हुए जमानत देने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.