ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना में डीजल-पेट्रोल ऑटो चालकों का तीसरे दिन भी हंगामा, मुख्यमंत्री आवास जा रहे ऑटो चालकों को पुलिस ने रोका

पटना: पटना में डीजल-पेट्रोल ऑटो चालक आज प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ चले थे। इसकी भनक लगते ही पुलिस टीम आर ब्लॉक के पास बैरिकेडिंग लगाकर खड़ी हो गई। पटना जंक्शन से निकले प्रदर्शनकारी ऑटो चालक मुख्यमंत्री आवास तक जाने पर अड़े हुए थे। रोके जाने के बाद उन्होंने जमकर नारेबाजी की। पुलिस से नोंकझोंक हुई लेकिन उन्हें रोक लिया गया।
इस दौरान ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि हमलोग अब रुकने वाले नहीं हैं। पुलिस लाठी चलाए या गोली। हमलोग मुख्यमंत्री तक पहुंचकर अपनी समस्या रखेंगे। पिछले कई दिनों से हमसब भूखे मर रहे हैं। हमारी मांग है कि डीजल और पेट्रोल से चलने वाले ऑटो को 6 महीने और समय दिया जाए। इस मौके पर पुलिस टीम के साथ सिटी मजिस्ट्रेट एमएच खान, कोतवाली थाने के डीएसपी संजय कुमार, सचिवालय थाना प्रभारी सीपी गुप्ता, कोतवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.