ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्य सचिव का अधिकारियों को निर्देश- ‘शुक्रवार को मुख्यालय से लेकर अंचल स्तर तक लगाएं जनता दरबार

पटना: बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने पत्र लिखकर सभी अधिकारियों को अहम निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मुख्यालय से लेकर जिला अनुमंडल प्रखंड और अंचल स्तर तक पदाधिकारी जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुने। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने सभी प्रमुख सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ प्रमंडलीय आयुक्त और सभी डीएम को पत्र लिखकर 21 जून 2018 में दिए गए दिशा-निर्देश को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने मुख्यालय स्तर पर सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को सभी अधिकारियों को रहने का निर्देश दिया है। साथ ही शुक्रवार को जनता दरबार लगाने का निर्देश जारी किया है और इसे प्रचारित प्रसारित करने के लिए भी कहा है। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जनता दरबार लगाकर लोगों की परेशानी को सुनते हैं, ये जनता दरबार प्रत्येक महीने के पहले तीन सोमवार को आयोजित होता है। हालांकि, विधानमंडल सत्र के चलते पिछले कुछ दिनों से जनता दरबार आयोजित नहीं किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.