ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उपराष्ट्रपति आज दिल्ली में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगे

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु 9 अप्रैल को सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले एक संयुक्त समारोह में 44 प्रतिष्ठित कलाकारों (4 फेलो और 40 पुरस्कार विजेताओं) को वर्ष 2018 के लिए संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप एवं संगीत नाटक पुरस्कार और वर्ष 2021 के लिए ललित कला अकादमी की 3 फेलोशिप तथा 20 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगे। संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2018 के लिए प्रदर्शन कला (परफार्मिंग आर्ट) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 4 फेलो – जाकिर हुसैन, जतिन गोस्वामी, डॉ. सोनल मानसिंह और थिरुविदैमरुदुर कुप्पिया कल्याणसुंदरम का चयन किया है। ललित कला अकादमी ने तीन उत्कृष्ट कलाकारों -हिम्मत शाह, ज्योति भट्ट और श्याम शर्मा को प्रतिष्ठित फैलोशिप से सम्मानित किया है।
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (अकादमी पुरस्कार) प्रदर्शन कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले कलाकारों के साथ-साथ इससे जुड़े शिक्षकों एवं विद्वानों को भारत गणराज्य द्वारा प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रीय सम्मान हैं। इन पुरस्कारों के विजेताओं का चयन संगीत नाटक अकादमी की सामान्य परिषद द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रतिष्ठित संगीतकार, नर्तक, थिएटर से जुड़े कलाकार एवं इन विषयों के विद्वान और भारत सरकार, राज्य सरकारों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.