जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में लश्कर का आतंकवादी ढेर
श्रीनगर| दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकवादी मारा गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस ने बताया कि चाकीसमद इलाके में मुठभेड़ स्थल पर भी तलाशी अभियान जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस बीच, अनंतनाग जिले के सिरहामा इलाके में भी एक और मुठभेड़ जारी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.