ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूक्रेन का पक्ष मजबूत करने के लिए अमेरिका ने उठाए आक्रामक कदम : जैक सुलीवन

वाशिंगटन । रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 46वें दिन जंग जारी है। दिन गुजरने के साथ ही रूसी सेना आक्रामक होती जा रही है। दूसरी तरफ रूसी आक्रमण का जमकर मुकाबला कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी कदम पीछे हटाने को तैयार नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलीवन ने कहा कि मौजूदा संघर्ष में यूक्रेन की जीत में सहायता के लिए अमेरिका ने कई आक्रामक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका की भूमिका आने वाले दिनों में भी वैसी ही रहने वाली है जैसी कि अब तक रही है।
जैक सुलिवन ने कहा अमेरिका यूक्रेनी लोगों को युद्ध के मैदान में सफल होने में मदद करने और बातचीत की मेज पर उन्हें मजबूत स्थिति में लाने के मद्देनजर आक्रामक कदम उठा रहा है। सुलिवन ने कहा रूस द्वारा अपने पड़ोसी देश पर हमले के बाद मॉस्को के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन करने में अमेरिका महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सुलिवन ने कहा कि हम यूक्रेनी लोगों को युद्ध के मैदान में सफल होने में मदद करने और बातचीत की मेज पर उन्हें मजबूत स्थिति में लाने के लिए आक्रामक कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा हम ऐसा करना जारी रखेंगे।
अमेरिका की तरफ से चीन और भारत को भी रूस के साथ व्यापारिक संबंध नहीं बनाने को लेकर दवाब डालने की कोशिश की गई। इस बीच, यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि रूस अब यूक्रेन में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलिंस्की ने कहा है कि रूस अपनी आक्रामकता से पूरे यूरोप को निशाना बना रहा है और उसे सभी लोकतंत्रों की सुरक्षा पर अपने रूसी आक्रमण को रोकने की आवश्यकता है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए ज़ेलेंस्की ने कहा रूस का हमला केवल यूक्रेन के उद्देश्य से नहीं था। कई यूरोपीय नेताओं ने युद्धग्रस्त देश यूक्रेन के साथ एकजुट होने की मांग की है। जेलेंस्की ने यूक्रेन की राजधानी क्यूबेक का दौरा करने के लिए ब्रिटिश और ऑस्ट्रियाई नेताओं को धन्यवाद दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.