संकीर्तन शोभायात्रा के साथ संपन्न
कटिहार। श्री श्री 108 सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर चल रहे अखंड हरिनाम संकीर्तन का का समापन भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ। आयोजक नीरज कुमार ने बताया कि दो दिन से चल रहे कीर्तन के बाद भव्य शोभायात्रा मन्दिर से निकल कर बारीक चौक शिव मंदिर चौक होते महावीर मंदिर होते हुए तीनगछिया काली मंदिर पोखर में विसर्जित किया गया। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में समाज के लोगो ने हिस्सा लिया। मंदिर कमिटि के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रशासन को धन्यवाद देते हुये कहा कि पुलिस प्रशासन बडे़ ही मुस्तेदी से भव्य शोभायात्रा का संचालन शांति ढंग से संपन्न हुआ। मौके पर नीरज साह, मनोज यादव, गोपाल बरनवाल सुमन यादव मिंटू साहा ,मनि मोहनलाल साह,आदि शामिल थे।