ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाबा केवल स्थान मेला और बाबा अमर सिंह मेला को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर…उपमुख्यमंत्री

बाबा केवल स्थान मेला और अमर सिंह मेला को बिहार राज्य मेला प्राधिकार के प्रबंधन में लेते हुए राजकीय मेला का दर्जा हेतु मिली मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति।
बाबा केवल स्थान मेला और बाबा अमर सिंह मेला को बिहार राज्य मेला प्राधिकार के प्रबंधन में लेते हुए राजकीय मेला का दर्जा हेतु मंत्रिपरिषद् ने स्वीकृति प्रदान की है। बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि उक्त दोनों मेला को बिहार राज्य मेला प्राधिकार के प्रबंधन में राजकीय मेला का दर्जा दिए जाने से इसको राष्ट्रीय पहचान मिलेगी एवं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत मोरवा अंचल के तहत इंद्रवारा पंचायत में निषाद जाति के आराध्य देवता बाबा केवल महाराज के मंदिर पर प्रतिवर्ष राम नवमी के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में भव्य आयोजन किया जाता है। यह स्थान जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बाबा केवल जी धाम स्थान से कुछ ही दूरी पर हजरत शिउरा स्थान पर बाबा अमर सिंह की तपोस्थली है। उक्त स्थल से होते हुए प्रत्येक वर्ष रामनवमी के दिन श्रद्धालु लोग बाबा केवल जी महाराज धाम पहुंचते हैं, जो स्थानीय समाज एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था का केंद्र है। इन दोनों स्थलों का पौराणिक, पर्यटकीय एवं सांस्कृतिक महत्व है।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रामनवमी के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इन दोनों स्थलों को राजकीय मेला का दर्जा देने की घोषणा की थी, जिसके आलोक में आज मंत्रिपरिषद् ने इसकी स्वीकृति प्रदान की है। सरकार की इस पहल से यह क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक और पर्यटकीय दृष्टिकोण से प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा एवं लोग बाबा केवल जी महाराज तथा बाबा अमर सिंह के सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और योगदानों से परिचित हो सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से बिहार की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत सुदृढ़ होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.