ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 2 करोड़ से अधिक लोगों की कोरोना जांच के चीन ने दिए आदेश 

बीजिंग ने मंगलवार को कोविड-19 के लिए अपने लगभग 22 मिलियन (2 करोड़ से ज्यादा) निवासियों में से अधिकांश का टेस्ट शुरू कर दिया है। बीजिंग के चाओयांग जिले में फैले कोरोना वायरस के चलते शंघाई जैसे लॉकडाउन की आशंका के बीच बड़े पैमाने पर कोविड टेस्ट शुरू किया गया है। चीन ने मंगलवार को बीजिंग में दो करोड़ दस लाख लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने के आदेश दिए।  इससे पहले देश में सोमवार को 35 लाख लोगों की जांच के आदेश दिए गए थे,जिनमें से 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, वहीं शंघाई में 52 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी। इन मामलों के सामने आने के बाद संक्रमण के वर्तमान प्रसार के मामले बढ़कर 190 हो गए हैं।सोमवार को चाओयांग जिले में 35 लाख लोगों की जांच की गई ,जिनमें संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए। बीजिंग के स्थानीय प्रशासन ने जिले के सभी लोगों की तीन बार जांच के आदेश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.