संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी को किया प्रपोज
कंगना रनौत के शो लॉकअप के फिनाले को बस कुछ दिन ही रह गए हैं। फिनाले से पहले फैमिली स्पेशल वीक में कंटेस्टेंट के परिवार वाले और करीबी दोस्त पहुंचे। मंगलवार को यह एपिसोड प्रसारित होगा। पायल रोहतगी से मिलने संग्राम सिंह पहुंचे। संग्राम और पायल 12 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों रियलिटी शो सर्वाइवर इंडिया के दौरान मिले थे। शो में पहुंचकर संग्राम सिंह ने सभी के सामने पायल के सामने शादी का प्रपोजल रखा। उन्होंने कहा कि पायल के लॉकअप से बाहर निकलते ही वे शादी करेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.