सासाराम रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटी मिली अनजान युवक की लाश
सासाराम। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर आज बुधवार को ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। मृतक अनजान है पुलिस शिनाख्त में लगी है। घटना स्टेशन परिसर में स्थित जीआरपी थाना के समीप की है। रेलवे सटेशन सासाराम जीआरपी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद ने घटना पुष्टि करते हुए बताया कि रेलवे ट्रैक् पर युवक का शव मिला है। युवक किसी ट्रेन से गिरा है या ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसा हुआ है, कहा नही जा सकता। मृतक के सर में जबरदस्त चोट लगी है और अत्यधिक खून बहने से मौत हुई है। मुतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, ना ही कोई मोबाइल मिला है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज कर पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक के लिए शव को मर्चरी हाउस में रखा गया है अगर कोई दावेदार नहीं आया तो अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। जीआरपी थानाध्यक्ष ने ये भी बताया कि सासाराम जंक्शन के आस-पास रेलवे ट्रैक के बाहर ग्रिलींग एवं चहारदीवारी से पूरी तरह घेर दिया गया है ताकि कोई रेलवे ट्रैक पार न करे फिर भी लोग रेलवे ट्रैक पार करते हैं और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।